Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर छोड़ रामकृष्ण गौतम ने शुरू किया खुद का ऑनलाइन न्यूज़पेपर

16 साल की पत्रकारिता के बाद दैनिक भास्कर के युवा पत्रकार रामकृष्ण गौतम ने डिंडौरीडॉटनेट नाम से एक ऑनलाइन न्यूज़पेपर शुरू किया है। यह प्लेटफ़ॉर्म मध्यप्रदेश के नर्मदा क्षेत्र और जिला डिंडौरी पर केंद्रित है।

रामकृष्ण इससे पहले भारत के बड़े मीडिया समूह दैनिक भास्कर के जमशेदपुर एडिशन में सेंट्रल डेस्क इंचार्ज रहे हैं। पूर्व में जागरण समूह के भोपाल से प्रकाशित नईदुनिया/नवदुनिया के सिटी बेस्ड पुल-आउट सिटी लाइव के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ हेड भी रह चुके हैं।

रामकृष्ण भोपाल दैनिक भास्कर के सिटी भास्कर के डिप्टी हेड भी रहे हैं। उनका नया डिजिटल न्यूज़पेपर डिंडौरीडॉटनेट प्रमुख रूप से डिंडौरी जिले की आदिवासी सभ्यता, परंपरा, खानपान, रहन-सहन समेत डिंडौरी के सुंदर और रमणीय स्थानों को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन