Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चुनावी चैनल ‘डी6 टीवी’ बंद, दर्जनों बेरोजगार, मालिक अशोक सहगल ने खरीदी डस्टर कार

दिल्ली में 19 फरवरी से ‘डी6 टीवी’ की शुरुआत हुई थी….. करीब छब्बीस लोगों के साथ इस चैनल की शुरुआत हुई थी…. कानाफूसी थी कि चैनल में कपिल सब्बल का पैसा लगा है और उन्हीं को जिताने के लिए ये चैनल शुरू किया गया है… चैनल से जुड़ने वाले मीडियाकर्मियों से कहा गया कि ये एक वैब चैनल है, आगे चलकर इसे सैटेलाईट करने की योजना है… उस दौरान ये चैनल  सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए खोला गया था…  इस बात को कई कर्मचारी जानते थे और कइयों को यह बिलकुल ज्ञान नहीं था कि यह चुनावी चैनल है… बताया जाता है कि इस चैनल के मालिक को चुनाव के दौरान एक खास एजेंडे पर काम करना था और जहां से जितना मिले उतने धन की उगाही कर लेनी थी… इस चैनल के मालिक अशोक सहगल ने इस चैनल से जुड़े लोगों से बड़े-बड़े वादे किये… इस चैनल को चलाने के लिए कई तरह के लालच प्रलोभन सपने कर्मियों को दिखाए बताए दिए गए… लेकिन अफसोस चुनाव के बाद मालिक ने बिना किसी पूर्व सूचना के 14 कर्मचारियों को निकाल दिया…

जब इन कर्मियों ने निकाले जाने का कारण पूछा तो सहगल ने बड़ी सफाई के साथ जवाब दिया कि हम उन्हें आगे के प्रोजेक्ट में बुलाएंगे… लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ढाई महीने से बचे हुए कर्मचारियों की सेलेरी भी नहीं दी गई… परेशान होकर कर्मी जाने कितनी बार अपने पैसे माँगने गये… लेकिन इन्होंने हर बार मना कर दिया कि अभी मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं आपको नहीं दे सकता… चैनल के कर्मचारियों को 3 महीने से नहीं मिली सेलेरी…अशोक सहगल और उनकी पत्नी ने आज कर्मियों को आफिस के अंदर आने से मना कर दिया…और अपने गलत व्यवहार से ये साबित कर दिया कि हम पैसा नहीं देंगे, जो करना है कर ले… वहीं इस अशोक सहगल नामक प्राणी ने 15 दिन पहले ही ली है डस्टर कार… दूसरी तरफ से कर्मियों को बिना वजह ऑफिस में आने से कर दिया है मना….. पैसा देने से किया इंकार…..

अब कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है… कर्मियों ने जमकर हंगामा किया…..  मौके पर मौजूद पुलिस ने कर्मियों को लेबर कोर्ट जाने की सलाह दी….. सहगल पिछले दो महीने से लगातार वादा कर रहा है पैसा देने का …. लेकिन सारे वादे झूठे साबित हुए हैं….साथ ही मालिक ने पैसे मांगने वाले कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है…. फिलहाल तो दर्जनों मीडिया कर्मी हो गए हैं बेरोज़गार…. इसके अलावा चैनल की शुरुआत में मालिक अशोक सहगल जो कैट-5 ब्रॉडकास्ट कम्पनी के निर्माता हैं, ने कहा था कि उनके यहाँ जितनी भी मशीनें हैं वो बड़े-बड़े चैनल के लिए प्रयोग होती हैं जैसे- एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी, आज तक, दूरदर्शन, न्यूज एक्स, आईबीएन7 जैसे और बड़े चैनलों के साथ इनकी डीलिंग है… डींग हांकने वाले इस शख्स ने अपने कर्मियों को कभी भी पूरी सेलरी नहीं दी. यह दिनों के आधार पर सेलरी देता रहा…. महीने के आधार पर नहीं… बेरोजगारी के शिकार कर्मियों ने इसे बददुआ दी है कि जल्दी ही भगवान इसके और इसके खानदान पर गाज गिराएगा और इसके कुकर्मों का इसे दंड देगा.

डी6 टीवी में कार्यरत रहे एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन