Connect with us

Hi, what are you looking for?

हरियाणा

हरियाणा के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अब मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य सरकार के टोल बैरियरों पर मुफ्त आने जाने की सुविधा देने की घोषणा की है। अब पत्रकारों को टोल बैरियरों पर कोई भी टोल टैक्स नहीं देना होगा। सरकार के इस फैसले पर प्रदेश के पत्रकारों ने खुशी जताई है और मुख्यमंत्री का आभार जताया है। हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव डा. राजकुमार गोयल का कहना है कि कईं राज्यों में पत्रकारों को यह सुविधा प्राप्त थी लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा अभी तक यह सुविधा प्रदान नहीं की गई थी। इसको लेकर कईं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे जा चुके थे लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा था।

अब सरकार ने घोषणा की है कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य सरकार के टोल बैरियरों पर मुफ्त आने जाने की सुविधा मिलेगी। गोयल का कहना है कि इस घोषणा से टोल टैक्स संबंधी पुरानी मांग पूरी हो गई है और इस घोषणा से प्रदेश के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। गोयल का यह भी कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से हरियाणा की सीमा में आने वाले सभी टोल बैरियरों पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए मुफ्त आने जाने की सुविधा मांगी गई थी लेकिन फिलहाल में सिर्फ उन टोल बैरियरों पर मुफ्त आने जाने की सुविधा प्रदान की गई है जो हरियाणा सरकार के हैं। हरियाणा में जो टोल बैरियरस केन्द्र सरकार के हैं उन पर अभी तक यह छूट प्रदान नहीं की गई है। गोयल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इन बैरियरों पर भी छूट की मांग की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. rajender kumar

    July 31, 2014 at 5:30 pm

    Send circularall reporters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन