Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ईडी के डायेरक्टर पद की कमान फिर से एक आईपीएस के हाथ होगी!

एसएम सहाय

सत्ता के गलियारों में जोरशोर से चर्चा है कि प्रवर्तन निदेशालय (इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट Enforcement Directorate) के नए चीफ बनने की दौड़ में सबसे आगे एसएम सहाय चल रहे हैं. सहाय 1987 बैच के आईपीएस हैं, जम्मू-कश्मीर कैडर के.

अगर सहाय ईडी के नए डायरेक्टर बनते हैं तो यह दूसरी बार होगा जब इस महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित केंद्रीय एजेंसी के मुखिया की कमान किसी आईपीएस के हाथ में होगी.

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन आने वाली एजेंसी ईडी के वर्तमान डायरेक्टर संजय मिश्रा हैं. चर्चा है कि उन्हें केंद्र सरकार में किसी मंत्रालय का सचिव बनाया जाना है.

इस चर्चा के बाद नए ईडी चीफ के लिए कई लोगों के नाम सामने आने लगे. इनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम एसएम सहाय का है.

चुपचाप ईमानदारी से अपना काम करने में यकीन रखने वाले लो प्रोफाइल आईपीएस आफिसर एसएम सहाय को रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. बताया जाता है कि इनके अलावा कुछ अन्य आईएएस व आईपीएस अफसर के नाम भी नए ईडी चीफ के लिए सरकार के सामने रखे गए हैं.

अब ये मोदी सरकार को फैसला करना है कि वह किसे ईडी डायरेक्टर जैसा महत्वपूर्ण पद देने का फैसला करती है.

अगर रेस में सबसे आगे चल रहे एसएम सहाय को प्रवर्तन निदेशालय का नया डायरेक्टर बनाया जाता है तो यह दूसरी बार होगा जब इस प्रतिष्ठित एजेंसी की कमान किसी आईपीएस अफसर के हाथ होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन