Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राज्यसभा की मीडिया एडवाइजरी कमेटी में कौन-कौन, देखें लिस्ट

Shishir Soni : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जी ने एकबार फिर मुझे राज्यसभा की प्रतिष्ठित मीडिया एडवाइजरी कमेटी का संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। कोशिश रहेगी कि पत्रकारों और संसद के बीच परस्पर समन्वय की बेहतर जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकूं।

द ट्रिब्यून के संपादक केवी प्रसाद को कमेटी के अध्यक्ष बनाये गये हैं। मलयाला मनोरमा के आर. प्रसन्नन उपाध्यक्ष और पीटीआई के संजीव चोपड़ा को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इकोनोमिक टाइम्स के राकेश मोहन चतुर्वेदी, टीवी18 की मारया शकील, एनडीटीवी के अखिलेश शर्मा, आजतक के हिमांशु मिश्रा, इंडिया टीवी के आनंद प्रकाश पांडेय, दैनिक जागरण के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, इंडियन एक्सप्रेस की अवंतिका घोष, नवभारत टाइम्स की पूनम पांडेय, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार अनंत बगइतकर सहित कुल 14 साथी पत्रकारों को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

पत्रकार शिशिर सोनी की एफबी वॉल से.


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन