Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

महिला पत्रकार के झूठी खबर फैलाने पर बीबीसी ने माफी मांगी

एक महिला पत्रकार अहमन ख्वाजा द्वारा ट्विटर पर महारानी के निधन की गलत सूचना दे देने बीबीसी को माफी मांगनी पड़ी। उसने ट्विटर पर लिखा, ‘महारानी एलिजाबेथ का निधन हो गया.’ पत्रकार ने महारानी के निधन की खबर के प्रसारण की रिहर्सल में हिस्सा लिया था और वह इस खबर को सच मान बैठी थी. 

एक महिला पत्रकार अहमन ख्वाजा द्वारा ट्विटर पर महारानी के निधन की गलत सूचना दे देने बीबीसी को माफी मांगनी पड़ी। उसने ट्विटर पर लिखा, ‘महारानी एलिजाबेथ का निधन हो गया.’ पत्रकार ने महारानी के निधन की खबर के प्रसारण की रिहर्सल में हिस्सा लिया था और वह इस खबर को सच मान बैठी थी. 

इसके बाद कई ट्वीट हुए और बीबीसी को शर्मिदा होकर अंत में माफी मांगनी पड़ी. यह ट्वीट महारानी के निधन को लेकर किए जा रहे पूर्वाभ्यास के दौरान किया गया, लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार, ख्वाजा इस खबर को सच मान बैठी और उन्होंने ट्वीट कर दिया, जो उनके अनुसार ब्रेकिंग न्यूज थी.

ख्वाजा (31) ने ट्विटर पर लिखा, ‘ब्रेकिंग: महारानी एलिजाबेथ का किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में उपचार चल रहा है. बयान जल्द बीबीसी वर्ल्ड पर जारी किया जाएगा.’ संयोगवश महारानी उस अस्पताल में अपने वार्षिक जांच के लिए भर्ती हुई थीं, हालांकि, सूत्रों के अनुसार ख्वाजा यह बात नहीं जानती थीं. ख्वाजा के ट्वीट के बाद उनके फॉलोअर्स ने कई ट्वीट किए और जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, तब उन्होंने इसे हटा दिया.

ख्वाजा ने लिखा, ‘झूठी खबर थी. सारे पुराने ट्वीट हटा दिए हैं.’ पत्रकार ने माफी मांगते हुए लिखा, ‘लोगों को दुख पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं.’ उनके निधन की खबर इतनी जल्दी फैल गई कि बकिंघम पैलेस के पास बयान जारी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.

इसके बाद बीबीसी ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘निधन संबंधी तकनीकी पूर्वाभ्यास के दौरान बीबीसी की पत्रकार ने गलती से ट्वीट कर दिया कि रॉयल परिवार की सदस्य बीमार हो गई हैं. यह ट्वीट हटा दिया गया है और हम इस अपराध के लिए माफी मांगते हैं.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन