Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दिवंगत पत्रकार सुरेन्द्र प्रताप यादव के आश्रितों को मंत्री गोप ने दी एक लाख की मदद

बाराबंकी (उ.प्र.) : दिवंगत पत्रकार सुरेन्द्र प्रताप यादव के छप्परनुमा घास-फूस के महल के नीचे पहुंचे प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अधीर हो उठे। उन्होंने स्व. यादव की पत्नी व बच्चों को सपा की ओर से एक लाख की मदद दी तथा कहा कि पूरा सपा परिवार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ है। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी परिवार को सहायता दी जायेगी क्योंकि पत्रकारों के सुख दुःख के प्रति प्रदेश की सपा सरकार प्रतिबद्ध है। 

बाराबंकी (उ.प्र.) : दिवंगत पत्रकार सुरेन्द्र प्रताप यादव के छप्परनुमा घास-फूस के महल के नीचे पहुंचे प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अधीर हो उठे। उन्होंने स्व. यादव की पत्नी व बच्चों को सपा की ओर से एक लाख की मदद दी तथा कहा कि पूरा सपा परिवार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ है। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी परिवार को सहायता दी जायेगी क्योंकि पत्रकारों के सुख दुःख के प्रति प्रदेश की सपा सरकार प्रतिबद्ध है। 

बाराबंकी के पत्रकारों के द्वारा एकजुट होकर चलायी गयी दिवंगत पत्रकार सुरेन्द्र यादव की मदद की मुहिम में आज सपा भी शामिल होती दिखाई दी। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने जानकारी होने पर स्वयं पत्रकारों से सम्पर्क साधा और कहा कि वे दिवंगत यादव के घर जाकर उनकी पत्नी व बच्चों से मिलना चाहते हैं। इसके उपरान्त आज दोपहर को लगभग 12 बजे गोप अपने काफिले व जनपदीय पत्रकारों के साथ स्व. यादव के घर कोठी डीह जा पहुंचे। जब मंत्री ने देखा कि सुरेन्द्र की पत्नी मालती, बेटी शिखा, बेटा शिवा एक घास फूस के छप्पर के नीचे निवास कर रहे हैं तो उनके नेत्र सजल हो उठे। जाहिर था कि इस बात का कयास लगा लिया गया कि बीमारी से आखिर क्यों सुरेन्द्र हार गये। 

गोप ने इस दौरान मालती देवी को समाजवादी परिवार की ओर से एक लाख रूपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से भी दुःखी परिवार को मदद करवायी जायेगी। इसके अलावा आवास तथा अन्य जो भी समस्यायें हैं उनको भी दूर किया जायेगा। इस सम्बन्ध में गोप ने सपा जिलाध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, धीरेन्द्र वर्मा तथा मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी बाराबंकी योगेश्वर मिश्र को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

अरविन्द सिंह गोप ने दोहराया कि सुरेन्द्र यादव अच्छे इन्सान थे। उन्होंने पत्रकारिता को मिशन माना। स्वयं आर्थिक तंगी से जूझते हुए भी समाज की समस्याओं को व पीड़ितों के दुःखों को उजागर किया। जिलाधिकारी योगेश्वर मिश्र ने दिवंगत पत्रकार की पत्नी व बच्चो को तीस हजार रूपये की परिवारिक सहायता उपलब्ध करायी। इस मौके पर गोप ने जिलाधिकारी से वार्ता की और कहा कि आप स्वयं देखें कि इस दुःखी पत्रकार परिवार के लिए ज्यादा से ज्यादा क्या किया जा सकता है। 

उन्होंने डीएम की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उन्होंने इस संबंध में स्वयं काफी कुछ किया है। जिलाधिकारी योगेश्वर मिश्र ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए यहां से पत्र भेजा जा चुका है। यही नहीं मृतक पत्रकार के आवास एवं उसकी पत्नी को समाजवादी पेंशन सहित अन्य सुविधायें मिलें, इसके लिए जिला प्रशासन अपना काम कर रहा है। खास बात यह थी कि आज जिलाधिकारी भी दिवंगत पत्रकार की छप्परनुमा रहन-सहन की स्थिति को देखकर भावुक नजर आये। इस मौके पर विधायक रामगोपाल रावत, पत्रकार सतीश श्रीवास्तव, अखिलेश ठाकुर, रिजवान मुस्तफा, कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, प्रदीप सारंग, दीपक मिश्रा, गोल्डन सिंह, आसिफ हुसैन, पाटेश्वरी प्रसाद, विनय ठाकुर, अमित पाण्डेय, दीपक निर्भय, सरफराज, सतीश कश्यप, हरिप्रसाद वर्मा, रत्नेश कुमार, आलोक श्रीवास्तव, मो0 अतहर, आरबी सिंह सहित तमाम पत्रकार व समाजसेवी तथा नेता उपस्थित थे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन