Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जगेंद्र हत्याकांड से यूपी के पत्रकारों में रोष, सीबीआई जांच की मांग

गाजीपुर (उ.प्र.) : शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह हत्याकांड पर यहां विरोध प्रकट करते हुए पत्रकारों ने कचहरी कैम्प कार्यालय पर शोकसभा की। बैठक में पत्रकारों ने इसे चौथे स्तम्भ पर करारा आघात करार दिया। पत्रकारों ने राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा और कोतवाल श्रीप्रकाश राय के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की मांग के साथ ही घटना की जांच सीबीआई से कराने, परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने, नौकरी के साथ 50 लाख रूपये का मुआवजा एवं जगेंद्र के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिए जाने की मांग की है। 

जगेंद्र हत्याकांड के विरोध में प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन देते गाजीपुर के पत्रकार

पत्रकारों ने कहा कि आज की पुलिस मंत्रियों के ईशारों पर काम कर रही है। सफेदपोश नेता इन पुलिस कर्मियों का दुरूपयोग कर पत्रकारों के उत्पीड़न के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जगेंद्र हत्याकांड की भर्त्सना करते हुए पत्रकारों ने उनके आश्रितों को न्याय एवं मुआवजे की मांग की। शोकसभा के बाद जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र को दिया। 

शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की गयी। पत्रकार अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, आर सी खरवार, मोहन तिवारी, अनिल कश्यप, देवब्रत विश्वकर्मा, गुडडू अंसारी, मनोज गुप्ता, रविकान्त पाण्डेय, गुलाब राय, विनोद गुप्ता, संजय यादव, आलोक त्रिपाठी, सूर्यवीर सिंह, अर्चना राय, कमलेश यादव, विजय यादव, शशिकान्त यादव, राजेश खरवार, अभिषेक राय, अखिलेश यादव, श्याम सिन्हा, संजय चैरसिया, अंजनी तिवारी, अजय शंकर तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी आदि शोकसभा में शामिल रहे।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन