Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्नी लिपिका मित्रा के आरोपों पर भारती ने मीडिया से निजता का वास्ता दिया, ट्विटर पर ट्रेंड में

सोमनाथ भारती ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मैं पार्टी के काम के सिलसिले में केरल में हूँ। मैं बहुत आहत हूँ कि मेरी पत्नी ने घरेलू मामले को सार्वजनिक कर दिया है। घरेलू हिंसा के अगर आरोप लगे हैं तो ये बेबुनियाद हैं। मैं अपनी पत्नी और बच्चों से प्यार करता हूँ। मैं मीडिया से अपील करता हूँ कि मेरी निजता का सम्मान करें।” भारती की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पड़ी है। शाम चार बजे जैसे ही उनकी पत्नी लिपिका मित्रा महिला आयोग पहुंचीं और भारती पर मारपीट के आरोप की खबर उड़ी, वैसे ही ट्विटर पर सोमनाथ भारती ट्रेंड में आ गए। महज 30 मिनट में हजारों टवीट्स हो गए। ट्रेंड तीसरे पायदान पर पहुंच गया।

लिपिका मित्रा और सोमनाथ भारती

भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने बुधवार को दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की थी। सोमनाथ भारती ने सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। गुरुवार सुबह भाजपा की महिला मोर्चा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया और सोमनाथ भारती को घर से निकलते समय काले झंडे दिखाए। भारती ने सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की। 

गौरतलब है कि सोमनाथ भारती की साथी 2010 में शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। भारती और उनकी पत्नी के शादी के कुछ दिनों बाद भी अनबन शुरू हो गई। पत्नी उनसे अलग रहने लगीं। लिपिका के आरोप हैं कि वह पहली बार गर्भवती थीं तो भारती ने उन्हें मारापीटा था। वह जब दूसरी बार गर्भवती हुईं तो भारती ने उन्हें कुत्ते से कटवाया था। 

लिपिका का कहना है कि वह मुझे मारें, गाली दें, जो चाहें करें लेकिन मैं उसका जवाब न दूं और सब कुछ सहती रहूं। 28 मई को जब उन्होंने मेरी बेटी के सामने मुझे मारा तो लगा कि अब रिश्ते में कुछ नहीं बचा है। मैं आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए अब अलग रहना चाहती हूं।  मैं मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त हो रही थी और इसका प्रभाव बच्चों पर भी पड़ रहा था। मेरी चार साल की बेटी रात में डर कर उठ जाती थी और कहती थी, पापा मम्मी को मत मारो। भारती से मैंने आठ दिसंबर, 2010 में प्रेम विवाह किया था। भारती शादी से पहले भी मारपीट करते थे, लेकिन मैं चुप होकर सब सहती रही। शादी के बाद मारपीट की शिकायत 2011 में द्वारका थाने में की, लेकिन सोमनाथ भारती ने अपनी इज्जत प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए समझौता कर लिया। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह का कहना है कि ‘लिपिका ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन उस समय उनको समझा दिया गया था। अभी हाल ही में वह मारपीट करके बाहर गए हैं। उन्हें 26 जून को आयोग ने तलब किया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन