Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान और अमर उजाला अखबारों के ब्यूरो ऑफिसेज धड़ाधड़ बंद होने लगे

खबर है कि कम कमाई करने वाले ब्यूरो ऑफिसेज पर दो बड़े अखबारों ने गाज गिरानी शुरू कर दी है। हिंदुस्तान और अमर उजाला अखबारों के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि यूपी में दर्जन भर से ज्यादा ब्यूरो ऑफिसों पर ताला लगाने का फरमान जारी कर दिया गया है।

हिंदुस्तान अखबार के वाराणसी संस्करण से जुड़े पांच ब्यूरो कार्यालय बंद करने का ऐलान हो चुका है। ये जिले हैं- गाजीपुर, सोनभद्र, भदोही, मऊ और चंदौली। बताया जाता है कि अब इन जिलों में वर्क फ्रॉम होम कल्चर के जरिए काम होगा।

इसी तरह अमर उजाला द्वारा भी कई ब्यूरो ऑफिसेज बन्द किए जाने की सूचना है। बताया जाता है कि लॉक डाउन अवधि में रेवेन्यू कम होने और वर्क फ्रॉम होम कल्चर से काम सफल तरीके से होने के चलते मैनेजरों ने प्रयोग के तौर पर उन ब्यूरो ऑफिसों को बन्द किया है जो न्यूनतम बिजनेस जनरेट करते थे। ये प्रयोग सफल रहा तो हर यूनिट के न्यूनतम रेवेन्यू जनरेट करने वाले ब्यूरो ऑफिसेज पर देर सबेर गाज गिराने की तैयारी है। जाहिर है, कई पत्रकारों की छंटनी भी होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन