Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

सीएमओ के हमले में अजन्मा शिशु गंवा चुकी महिला पत्रकार अनशन पर

रायपुर (छत्तीसगढ़) : जिले की खरसिया तहसील में महिला सीएमओ द्वारा किये गये हमले के कारण, सीएमओ का भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा आरती को अपने अजन्मे बच्चे को खोकर चुकानी पड़ी । महिला पत्रकार आरती अपने ऊपर हमले के दौरान मारे गये अपने तीन महीने के गर्भस्थ शिशु की हत्या का मामला दर्ज कराने के लिये पिछले डेढ़ साल से संघर्ष कर रही है।

आरती इस मामले में लगातार मांग कर रही हैं कि सीएमओ पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। महिला सीएमओ लगातार आरती वैष्णव को उनका घर खाली करने के लिये धमका रहा है ऐसा नहीं करने पर तोडने की चेतावनी दे रही है।

आखिर में पत्रकार आरती वैष्णव सीएमओ के खिलाफ अनशन पर बैठ गई,लेकिन अनशन स्थल पर जाकर पुलिस ने टेंट आदि उखाड दिये लेकिन आरती वैष्णव अभी भी अनशन पर हैं।

आरती ने बताया कि तहसीलदार भागीरथी खांडे और चौकी प्रभारी मिश्रा आये थे और उन्होंने अनशन खत्म करने को कहा तो मैने मांग की है कि सीएमओ पर एफआईआर दर्ज की जाये। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में कुछ करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन