Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार आधी जंग जीते, जगेंद्र के परिजनों को 30 लाख मुआवजा, दो को नौकरी का भरोसा दिया सीएम अखिलेश यादव ने

नई दिल्ली: पत्रकार जगेंद्र हत्याकांड के आरोपी मंत्री पर तो अभी तक कार्रवाई नहीं हुई लेकिन परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीस लाख रुपए के मुआवजे और घर के दो लोगों को नौकरी का भरोसा दे दिया है. इसके बाद परिवार ने धरना खत्म कर दिया है.

नई दिल्ली: पत्रकार जगेंद्र हत्याकांड के आरोपी मंत्री पर तो अभी तक कार्रवाई नहीं हुई लेकिन परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीस लाख रुपए के मुआवजे और घर के दो लोगों को नौकरी का भरोसा दे दिया है. इसके बाद परिवार ने धरना खत्म कर दिया है.

पत्रकार जगेंद्र के परिवार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया है. अखिलेश के कहने पर परिवार ने धरना खत्म कर दिया है. पत्रकार जगेंद्र सिंह की जलाकर हत्या कर दी गई थी. यूपी के मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा पर हत्या का आरोप है. घरवालों ने आरोप लगाया है कि कि मंत्री की तरफ से पैसे लेकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है.

शाहजहांपुर में इंसाफ के लिए परिवार धरने पर बैठा था. जगेंद्र सिंह के परिवार का आरोप है कि हत्या के आरोपी मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की ओर से उन्हें समझौते के लिए धमकी दी जा रही है. परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से भी कर दी है और केस दर्ज हो गया है. मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी आर.के.एस राठौर खुद परिवार वालों से मिलने पहुंचे.

पत्रकार जगेंद्र सिंह के घरवालों के मुताबिक आरोपी मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के 2 लोग आ कर उन्हें समझौते के लिए धमकी दे रहे हैं. परिवार का कहना है कि उन्हें 20 लाख रुपये लेकर मामले को खत्म करने को कहा जा रहा है. गौरतलब है कि जगेंद्र ने मौत से पहले अपने बयान में पुलिसवालों पर यूपी के मंत्री राममूर्ति वर्मा के इशारे पर जलाने का आरोप लगाया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन