Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजेश सिन्हा आजतक, इन्डिया TV और ANI होते हुए पहुंचे ‘पार्लियामेंट्री बिज़नेस’

वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिन्हा के बारे में सूचना है कि उन्होंने नए आने वाले न्यूज़ चैनल पार्लियामेंट्री बिज़नेस में बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाइन कर लिया है। राजेश का सफर आजतक, इंडिया टीवी और ANI जैसे मीडिया संस्थानों से होता हुआ पार्लियामेंट्री बिज़नेस पहुंचा है।

दो दशक से ज्यादा से राष्ट्रीय मीडिया में सक्रिय राजेश पार्लियामेन्ट्री बिजनेस के टीवी अफेयर्स की ज़िम्मेदारी देखेंगे। इनकी रिपोर्टिंग एडिटोरियल हेड महेश शुक्ल और एडिटर इन चीफ नीरज गुप्ता को रहेगी।

राजेश की पहचान एक गंभीर व्यक्तित्व और अपने काम के प्रति समर्पित पत्रकार की है। इसके पहले इन्होने आजतक, इंडिया टीवी और ANI में इनपुट डिपार्टमेंट में अपनी सेवा दी हैं। इन्हें देशभर में फैले इनके न्यूज़ नेटवर्क के लिए खास तौर पर जाना जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन