Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संपादक पर महिला पत्रकार ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया

जयपुर से खबर है कि मरुधर बुलेटिन नामक अखबार के संपादक विवेक सिंह जादौन के खिलाफ एक महिला पत्रकार छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला कर्मचारी ने बताया कि विवेक सिंह जादौन ऑफिस की महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। राते रंगीन करने के बदले में एंकर बनाने का ऑफर देता है। यदि कोई विवेक सिंह जादौन की रातें रंगीन करने के लिए सहमत ना हो उसको जल्द ही बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाता है।

जयपुर में “राजा साहब” नाम से चर्चित उमेश राज शेखावत इस अखबार मरुधर बुलेटिन के मालिक हैं. साथ ही ये यूआरजी ग्रुप की दर्जनों कंपनियों के भी मालिक हैं. झोटवाड़ा विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. जयपुर में घुसते ही इनके बड़े-बड़े होर्डिंग नजर आ जाएंगे.

जयपुर से एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन