Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने झूठी खबर पर जागरण को थमाया नोटिस

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी राजन भगत ने दैनिक जागरण के संपादक को प्रेषित एक लिखित स्पष्टीकरण में आगाह किया है कि वह अपने संवाददाता को विभाग के संबंध में अनधिकृत खबरें न देने की ताकीद करें। साथ ही, दैनिक जागरण में “आप की खबरें करती हैं लोगों का मनोरंजन: भीम सेन बस्सी” शीर्षक से प्रकाशित समाचार पर हमारा पक्ष ठीक से प्रकाशित करें। 

उन्होंने अखबार के संपादक को अपने पत्र में बताया कि आप ने अपने समाचार पत्र में 26 जुलाई 2015 को पृष्ठ 6 पर उपरोक्त शीर्षक से खबर प्रकाशित की है, जो पुलिस आयुक्त भीम सेन बस्सी से मुख्य सवांददाता राकेश कुमार सिंह के साक्षात्कार का अंश बताया गया है। हाल में दैनिक जागरण के सवांददाता से ऐसा कोई साक्षात्कार नहीं हुआ है। यह खबर मात्र सवांददाता की कल्पना की उपज है। उन्होंने संपादक को आगाह किया है कि वह संवाददाता को आइंदा ऐसी खबरें न देने की हिदायत के साथ ही पुलिस विभाग स्पष्टीकरण तत्काल प्रकाशित करें। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन