Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में पत्रकार और परिजनों पर गुंडों ने किया हमला, पुलिस निष्क्रिय

लखनऊ के पत्रकार कौशलेंद्र उपाध्याय के गृह जनपद जौनपुर थाना पवारा गांव कुंवरपुर में उनके घर पर चढ़कर गुंडे किस्म के लोगों ने कौशलेंद्र और उनके पूरे परिवार को बुरी तरह से मारा पीटा और अभद्रता भी की।

इसमें उनके घर के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। कौशलेंद्र उपाध्याय का दोनों हाथ टूट गया है। उनके भाई का भी हाथ टूट गया। उनके पिताजी की गर्दन की हड्डी टूट गई है। माता जी के सर में गंभीर चोट लगी है। दो बहनें और चाची को भी गंभीर चोटें आई हैं।

गुंडों ने आधे घंटे तक घर पर जमकर तांडव किया। स्थानीय पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।अभी तक इस मामले में गुंडों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। यह घटना शनिवार शाम की है।

जिले के बड़े अफसर उपचुनाव में व्यस्तता बता कर मामले को टाल रहे हैं। कौशलेंद्र उपाध्याय ने लखनऊ के कई वरिष्ठ पत्रकारों से इस मामले में मदद करने की अपील की है।

लखनऊ के पत्रकार आनन्द मिश्रा ने इस घटना के बारे में फेसबुक पर विस्तार से लिखा है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन