Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लखनऊ नभाटा : नए साल की खुशियाँ काफ़ूर, पांच स्टाफर की छीन ली नौकरी

लखनऊ के नवभारत टाइम्स दफ्तर में कर्मचरियों के बीच खलबली मची है l प्रबंधन ने एडिटोरियल के पांच लोगों से जबरन इस्तीफा लेकर उनके नए साल की खुशियों पर ग्रहण लगाने का काम किया है l पांच लोगों के नौकरी से निकाले जाने से दफ्तर के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है l

उधर, प्रबंधन मुँह खोलने को तैयार नहीं है l बहरहाल, खबर पक्की है l यहाँ के कर्मचारी दबी जुबान पुष्टि तो कर रहे हैं पर प्रबन्धन के कोप भाजन से बचने के लिए वो अपनी पहचान सार्वजनिक करने से बच रहे हैं l

पता चला है कि सधी रणनीति के तहत एडिटोरियल के इन कर्मचरियों को निशाना बनाकर जबरन इस्तीफा लेकर एक झटके में नौकरी से पैदल किया गया फिर रणनीति के तहत एक साल के ठेके पर काम में रख लिया गया है l

सूत्र पुष्टि तो कर रहे हैं पर निकाले गए लोगों के नाम का खुलासा करने से बच रहे हैं l बताया जा रहा है कि संस्थान की नौकरी से निकाले गए अब ये पांच स्टाफर एक साल के कांट्रेक्ट पर कार्य करने को मजबूर होंगे l

यूपी से शिवा शंकर पांडेय.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. आखि

    January 12, 2021 at 3:05 pm

    साले खुद बा खुद भाजपा के दल्ले बने घूम रहे थे।
    अखबार के बजाय ट्विटर पर ही दिख रहे थे।
    ये तो होना ही था।
    (भाजपा की चाटने के लिए यूपी मे दैनिक जागरण है, बाकी चटोरो की दाल नहीं गलनी। वैसे भी इनका अखबार लखनऊ में कोई नहीं खरीदता है। पहले दिन से।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन