Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

जब तक सरकार और किसानों के बीच सहमति नहीं, तब तक BJP की कोई खबर नहीं!

DPK NEWS का बड़ा कदम : किसान कदकड़ाती ठंड में पिछले 40 दिनों से सड़क पर बैठा है…अपनी मांगों पर किसान अब भी अड़े हैं. वहीं सरकार भी अड़ी है… बार्डर पर मौजूद किसान को देश का अन्नदाता कहा जाता है… वही अन्नदाता सबसे मुश्किल दौर में है…. ऐसे में DPK NEWS पूरी तरह से किसानों के समर्थन में है….

बार्डर पर 40 से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा चुके हैं.. लेकिन किसान फिर भी डटे हैं…. वे अपनी जान जोखिम में होने के बावजूद कदम पीछे नहीं हटाए हैं तो साफ है कि इन क़ानूनों से वास्तव में होने वाले नुकसान से वे वाकिफ हैं… कोई पार्टी उन्हें बरगला नहीं रही है…

तमाम मीडिया संस्थाएं जहां किसानों की बात उठाने और सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने में कतरा रही हैं, वहीं DPK NEWS अब किसानों के समर्थन में नई पहल शुरू कर रहा है…

हमारा संस्थान जब तक किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होता तब तक बीजेपी के किसी भी नेता, मंत्री, विधायक, पार्षद या किसी भी स्तर पर बीजेपी के पदाधिकारी की खबर नहीं चलाएगा. वॉइस ऑफ फार्मर्स नाम से इस कैम्पेन में DPK न्यूज़ बीजेपी का पूरी तरह से boycott करेगी.

हम आपको बता दें DPK NEWS राजस्थान का एक डिजिटल रीजनल चैनल है जो OTT प्लेटफॉर्म Mx Player व डीलि Hunt पर भी आता है.

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन