Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोरोना से ताबड़तोड़ मर रहे मीडियाकर्मी

कौशाम्बी : आज तक के पत्रकार शिवनंदन शाहू का हुआ निधन। सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में कराया गया था भर्ती। प्रयागराज के एसआरएन में हुई मौत।

आज तक के जिला संवाददाता शिव नंदन साहू कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कल शाम को जिला अस्पताल मँझनपुर में भर्ती करवाया गया था। उपचार के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया था जहाँ अस्पताल के बाहर ही मौत हो गई। जिले में सबको प्यार और इज्जत देते थे। शिव नंदन कौशाम्बी जिले के दारानगर नगर पंचायत के रहने वाले थे। इन्होंने कई चैनलों में काम किया था।

बनारस : हिन्दुस्तान टाइम्स के मीडिया मार्केटिंग हेड मनीष श्रीवास्तव जी असमय ही हम सब को छोड़कर परलोक सिधार गये। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। पचास वर्षीय मनीष कोरोना से पीड़ित थे।

मनीष की मौत पर श्रीष सिन्हा की ये टिप्पणी पढ़ें-

एक हँसता मुस्कुराता चेहरा छीन ले गया कोरोना। सिस्टम की दुर्दशा,संस्थान की उदासीनता और काल की गति ने उसे अनन्त यात्रा पर भेज दिया । टारगेट और क्लोजिंग के लोभी संस्थान ने जरा भी ध्यान नहीँ दिया और अस्वस्थता की दशा मेँ भी काम मेँ जोते रहे ।इतना ही नहीँ,एडमिट होने की नौबत आने पर जब बनारस मेँ किसी सरकारी – प्राइवेट हॉस्पिटल मेँ जगह नहीँ मिल रही थी,उसकी टीम के साथियोँ ने सक्षम अधिकारियों को बीसियों फ़ोन किये,लेकिन बड़े बड़े लोगों ने रिस्पॉन्ड तक नहीँ किया ।पूरे शहर मेँ कहीँ भी remdesivir नहीँ मिली ।ठीक है कि काल गति को कोई नहीँ रोक सकता,लेकिन मानवीय संवेदनाएं भी प्रोफेशनलिज्म की भेँट चढ़ मर जाएँ, ये तो और भी दुःखद है ।

हमारे सबसे बड़े मामा जी का सबसे छोटा 48 वर्षीय बेटा, हिंदुस्तान अखबार का डिप्टी मैनेजर,हँसमुख, मिलनसार,हर हाल मेँ खुशहाल,सद्भावी व्यक्तित्व सबको रोता छोड़ चला गया,फिर कभी न आने के लिए ।अभी दिसंबर मेँ ही अपनी बड़ी बेटी के विवाह को पूरे उमंग उत्साह के साथ सम्पन्न कर,उस खुशी से अभी बाहर भी नहीँ आ पाया था,की पूरे परिवार को बिलखता छोड़ गया। मानवीय भावनाओं से ओत प्रोत अपने साथियोँ मेँ अत्यधिक लोकप्रिय इंसान के अँतिम सँस्कार मेँ भी मात्र 10 लोग ही सम्मिलित हो सके।

हे ईश्वर ! बस,अब बस करो ! हे परमेश्वर ! उसे अपने श्री चरणोँ मेँ स्थान दो,परिवार को साहस सम्बल दो।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन