Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला नोएडा कार्यालय में कोरोना संक्रमण, 14 संक्रमित

  • मेरठ से नोएडा संस्करण के अखबार निकालने पर फैसला ले सकता है प्रबंधन, एक महीने की छुट्टी पर फैसला सोमवार को
  • टीकाकरण बाद अमर उजाला कर्मियों में सर्दी, खांसी बुखार की शिकायतें बढी़ं

नई दिल्ली/नोएडा : देश भर में कोरोना कहर जारी है. मुंबई, दिल्ली, नोएडा हाट सिटी है. इन शहरों में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक धारा 144 लागू है. कोविड वैक्सीन टीकाकरण के जिला अस्पताल समेत कई सेंटर बनाए गए हैं. खबर है कि अमर उजाला, नोएडा के 14 कर्मचारी कोरोना के चपेट में हैं.

पिछले हफ्ते ही अमर उजाला कर्मियों को जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगया गया था. यह कोरोना वैक्सीन की उनकी पहली डोज है. लेकिन इसके बाद ही कर्मचारियों में सर्दी खांसी, बुखार के लक्षण पाए गए हैं. कम से कम 14 कर्मचारी कोरोना पीडि़त हैं.

हालात बिगड़ने की स्थिति में अमर उजाला प्रबंधन नोएडा यूनिट में एक महीने की छुट्टी की घोषित कर सकता है, तब तक नोएडा संस्करण से अखबार निकालने की जवाबदेही गाजियाबाद या मेरठ एडिशन के संपादकीय विभाग को सौंपा जा सकता है. वैसे भी कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की पहली डोज से दूसरी डोज तक ऐतिहातन बरतना है.

कोरोना वैक्सीन लेने वाले लोगों को कम से कम 14 दिन और अधिक से अधिक 28 दिनों तक परहेज में रहना है. सूत्रों का कहना है कि टीकाकरण की पहली डोज बाद अमर उजाला के कर्मियों ने लापरवाही बरती. वे दिल्ली जैसी हाट सिटी जोन से दफ्तर आते रहें, जिससे यहां कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की शिकायतें आ रही हैं.

सोमवार को अमर उजाला प्रबंधन की बैठक होनी है, जिसमें नोएडा यूनिट में एक महीने की छुट्टी और मेरठ यूनिट से नोएडा संस्करण का अखबार छापने पर निर्णय लिया जाएगा. वैसे भी कोरोना के चलते नोएडा में अमर उजाला के 15000-20000 ही कॉपी रह गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shashwat singh

    April 13, 2021 at 10:28 pm

    अमर उजाला पहले ही संक्रमित हो चुका है घटिया रणनीतियों से। आने वाले कुछ सालों में ये आज अखबार से भी बदतर स्थिति में होगा। पुराने लोगों को किसी न किसी बहाने से हटाने का काम हो रहा है। जिससे इसका चवन्नी छाप ब्रांड बनना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन