Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोरोना से कार्टूनिस्ट का निधन

प्राण चड्ढा-

कार्टूनिस्ट प्रदीप आर्य कोरोना पीड़ित हो चल बसे। अच्छे दिन की ख्वाहिश रखने वाला छतीसग़ढ़ के बिलासपुर का कार्टूनिस्ट प्रदीप आर्य आज दोपहर कोरोना की भेंट चढ़ गया।

प्रदीप आर्य कोई तीन दशक से अखबारों के लिए कार्टून बना रहे थे। उन्होंने लम्बे समय तक देशबंधु के लिए सेवा दी। इन दिनों उनके कार्टून नवभारत और दैनिक लोकस्वर में देखें जाते।

उनकी पकड़ कार्टून में सटीक दिखती और लाइन व रेखचित्र में अनोखा साम्य होता। देशबन्धु के प्रधान सम्पादक ललित सुरजन भी उसकी इस प्रतिभा की तारीफ करते।

खबरों के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व कोरोना पाजेटिव होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। उनकी उम्र कोई 55 साल थी। आज उनके निधन की खबर पत्रकारिता के क्षेत्र में शोक के साथ सुनी गई।।

उनके बनाये कुछ कार्टून श्रद्धांजलि स्वरूप प्रस्तुत हैं। साथ में उनकी तस्वीर भी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन