Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

क़लमकार हसीन खान भी कोरोना की जंग हार गए!

चंदन बंगारी-

अमर उजाला में हमारे साथी रहे अच्छे कलमकार हसीन खान भी कोरोना की जंग हार गए। बेहद आत्मीय स्वभाव के नेक दिल इंसान हसीन जी से मुलाकात साल 2015 में उधमसिंहनगर में अमर उजाला में काम शुरू करने के साथ हुई थी। वो पंतनगर से खबरे भेजा करते थे।

कुछ साल पहले पंतनगर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद वे हल्द्वानी में बस गए थे। लेकिन मोबाइल में संपर्क का सिलसिला जारी था। वो खबरों की दुनियां में लगातार सक्रिय थे।

कुछ दिन पहले उनके अस्वस्थ होने की जानकारी मिली थी। पूरी उम्मीद थी कि वे स्वस्थ अपनी हसीन मुस्कान के साथ हमारे बीच आएंगे। लेकिन सुबह ही मनहूस खबर ने दुखी कर दिया। रोज कोरोना से मौतों की खबरें मिल रही है। असहाय से हो गए है। परिचितों और दोस्तों की मौतों की सूचनाएं दिल को झकझोर रही है।

अलविदा हसीन खान जी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन