Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उपेंद्र राय, विजय राय, देवकीनंदन मिश्रा, योगेश मिश्रा, रमेश अवस्थी, पीयूष बंका, मनोज तोमर, मुनीश सक्सेना के बारे में सूचनाएं

सहारा मीडिया बहुत बड़े बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहा है. सहारा प्रबंधन ने उपेंद्र राय पर पूरी तरह भरोसा करके उनके हवाले सहारा मीडिया कर दिया है. इसके बाद उपेंद्र राय हर मोर्चे पर बदलाव की कवायद में जुटे हैं. राष्ट्रीय सहारा अखबार का समूह संपादक विजय राय को बनाया गया है. प्रिंट लाइन में इनका नाम भी जाने लगा है. पहले समूह संपादक के पद पर रणविजय सिंह हुआ करते थे. प्रिंट लाइन में उपेंद्र राय का पद ग्रुप सीईओ और एडिटर इन चीफ के बतौर जा रहा है. उपेंद्र राय ग्रुप सीईओ होने के साथ साथ टीवी और अखबार दोनों के एडिटर इन चीफ हैं. विजय राय को सिर्फ अखबार का ग्रुप एडिटर बनाया गया है.

राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के स्थानीय संपादक और प्रबंधक का पद दोनों ही देवकीनंदन मिश्रा को दे दिया गया है. अभी तक स्थानीय संपादक मनोज तोमर हुआ करते थे और मैनेजर मुनीश सक्सेना थे. मनोज तोमर को प्रमोट करते हुए उनका तबादला नोएडा मुख्यालय कर दिया गया है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. मैनेजर मुनीश सक्सेना को भी प्रमोट करके दिल्ली बुलाया गया है. उन्हें सीईओ उपेंद्र राय के साथ अटैच करके नेशनल बिजनेस डेवलपमेंट जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

लखनऊ के पत्रकार योगेश मिश्रा को सहारा मीडिया का यूपी हेड बनाया गया है. वह प्रिंट और टीवी दोनों के यूपी हेड होंगे और लायजनिंग समेत कई काम देखेंगे. इसी तरह दिल्ली में रमेश अवस्थी को एसएनबी हेड यानि सहारा न्यूज ब्यूरो का हेड बनाया गया है जो अखिल भारतीय स्तर पर लायजनिंग व अन्य काम देखेंगे.

राष्ट्रीय सहारा गोरखपुर के संपादक अनिल पांडेय के बारे में खबर है कि उनकी उम्र साठ साल से ज्यादा होने के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया है. प्रबंधक पीयूष बंका को ही स्थानीय संपादक का काम दिया गया है. सहारा मीडिया में कई अन्य बदलाव भी होने वाले हैं.

संबंधित खबरें>

संकट के दौर में सहारा को फिर याद आए उपेंद्र राय, सहारा मीडिया की सौंपी कमान

xxx

उपेंद्र राय ने शुरू किया सहारा मीडिया में बदलाव, बनारस संस्करण के संपादक स्नेह रंजन बर्खास्त

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन