Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

राधावल्लभ शारदा फिर बने वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के शिवपुरी में हुए प्रांतीय सम्मेलन में यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर पुन: राधावल्लभ शारदा निर्वाचित हुये। जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी बालराजे शिन्दे ने की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने कहा कि पत्रकारों को संगठित कर उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लडऩा ही उनके संगठन का कार्य है।

शारदा ने कहा कि राज्य सरकार ने विधान सभा के बजट सत्र में पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की है। परन्तु दु:ख इस बात का है कि इसके पूर्व भी बीमा योजना थी किन्तु उसके प्रचार प्रसार के अभाव में प्रदेश के पत्रकारों को लाभ नहीं मिला। उसी दौरान प्रदेश में लगभग 8 पत्रकार साथियों की अकाल मृत्यु हुई। उन्होने कहा कि यदि हमारा कोई पत्रकार साथी बीमार है तो हम उस तक आर्थिक सहयोग पहुंचाये। पत्रकार एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करे तभी हम अपने भूमिका एवं कर्तव्य का पालन कर सकेंगे।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद शारदा ने कहा कि शीघ्र प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अंचल सहित दूर-दूर से पधारे पत्रकार साथियों ने बढ़-चढक़र इस अधिवेशन में भाग लिया और संगठन मजबूत बनाने की बात कही। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने अपने अनुभवों से अवगत कराया और पत्रकारिता की दशा व नई दिशा के संबंध में अपनी बात कही। प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालराज शिंदे, अशोक कोचेटा, प्रमोद भार्गव, आलोक इन्दौरिया, अजय खेमरिया, भूपेन्द्र विकल ने भी अपने विचारों से कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अभय कोचेटा व संयोजक मनोहर शर्मा ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन