Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डेटा की वैल्यू मानव ज़िंदगी से महत्वपूर्ण है, अल्गोरिथम 99% लीडर्स से महत्वपूर्ण है!

महक सिंह तरार-

बदलो या डस्टबिन में जाने को तैयार रहो! टेक्नोलॉजी का ज़माना अभी बस स्टार्ट हुआ है। भविष्य बेहद अलग तरह का होगा। सबसे बड़ी टैक्सी कंपनी(UBER) के पास टैक्सी नही, सबसे ज्यादा होटल कमरे उपलब्ध कराने वाली कंपनी(Airbnb) के पास एक होटल कमरा नही। सबसे कीमती व्हॉलसेलर (Alibaba) के पास कोई माल नही। सबसे पॉपुलर मीडिया हाउस (FB) जीरो कंटेंट पैदा करता है। दुनिया के सबसे बड़े फाइनेंसियल टूल (बिटकॉइन) के पास कोई कैश नही है।

आज हर 50 साल से कम उम्र देशवाशियों को कहूँगा की बिना टेक्नोलॉजी कोई नॉकरी, कोई व्यापार, कोई कमाई नही करपाओगे इसलिये तेजी से खुद को upskill करो।

डेटा की वैल्यू मानव ज़िंदगी से महत्वपूर्ण है। अल्गोरिथम 99% लीडर्स से महत्वपूर्ण है। आदमी की जगह तेजी से खत्म हो रही है। बहुत सम्भव है मात्र 10 साल के अंदर बैंक की 99% ब्रांच की जरूरत खत्म हो जाये। इन्शुरन्स बेचने वाले एजेंट्स पक्का 90% खत्म हो जाएंगे। मोहल्ले के जनरल फिजिशियन की जगह पूरी तरह personalized App ले लेगा। ऑपरेशन्स करने मे 90% काम रोबोट करेंगे जो सर्जन से अधिक कामयाब है। एक Dr Anupama पिछले छह साल मे 800 रोबोटिक ऑपरेशन्स कर चुकी है।

मात्र 10 सालो मे खदानों, भट्टियों, कार फैक्टरियों, परमाणु संस्थानों, हॉस्पिटल्स मे 90% काम रोबोट करेंगे। ड्राइवर की नोकरिया बेहद तेजी से घटेगी। किसानों द्वारा खेत मे रोबोट प्रयोग बेहद आम हो जाएगा। अभी IFFCO ने यूरिया/पेस्टिसाइड्स छिड़कने का जो ड्रोन बनाया वो मजदूर से सस्ता व एफक्टिव पड़ता है। ओर सस्ता है तो तेजी से प्रयोग होगा। इंसान सिर्फ प्रोडक्शन चैंन के टॉप पर काम करेगा। एक BBC सर्वे के अनुसार किचन असिस्टेंट, बार स्टाफ, बेसिक सेल्स, रिटेल स्टोर असिस्टेंट, वैटर्स की 70% से ज्यादा नोकरिया खत्म होने की सम्भावनाये है। 10 साल मे स्कूल कॉलेज के हरेक पांच मे से दो बन्दे अपनी नॉकरी खो देंगे। और वर्तमान स्वरूप वाले बारहवीं तक के स्कूल एक दशक मे आधे रह जाएंगे। बहुत तेजी से experiential schooling रियल्टी बनने वाली है।

कानून बहुत पेचीदा विषय है। कोर्ट मे एक एक नुक्ता जीवन मृत्यु तय करता है। कानूनों का इंटरप्रिटेशन सुपर एक्सपर्ट सब्जेक्ट है। अब उसमे भी अमेरिका मे IBM द्वारा बनाये गए वाटसन सॉफ्टवेयर ने वहां एंट्री लेवल पर हर 10 मे से 7 वकील बेकार कर दिए। व स्पेशल बात ये की सॉफ्टवेयर की सलाह अधिकतर मामलों मे वकीलों से बेहतर है। आज नये वकीलों की ऐसी फौज तैयार हो रही है जो सड़क पर एम्बुलेंस देखते ही उसके पीछे बाइक लेकर भागते है ताकि जिसका एक्सीडेंट हुआ है उसका बीमा क्लेम या कॉम्पेनसेशन दिलवाने का केस मिल जाये।

यहां तक कि पूरी तरह मानव की सोच, रचनात्मकता व सर्जनशीलता वाले कला क्षेत्र मे भी आर्टिफिशल इंटेलीजेंस घुस चुकी है। बहुत संभव है कि कोई कंप्यूटर अंतिम रिजल्ट्स मे माइकल एंजिलो, पाब्लो पिकासो, लियोनार्डो द विंची से आगे निकल जाए। क्या आप तैयार है कि किसी फिल्म मे एक्टर की आवाज लेकर कोई कंप्यूटर उसकी आवाज मे गाना गाये ओर आप कभी नही समझ सके कि गाना मशीन ने गाया है। भविष्य को किसी मोहम्मद रफी, किशोर कुमार या लता मंगेशकर की कोई जरूरत महसूस नही होगी। अभी बीते 9th Oct को जर्मनी के बोन शहर मे विश्व के एक्सपर्ट म्यूजिक सिंथेसाइज़र इकट्ठा हुए, मौका था विश्वप्रसिद्ध संगीतकार बीथोवन की दसवीं अधूरी सिम्फनी को पूरा करने का। इसके लिए करीब दो सौ साल पहले दुनिया छोड़ चुके बीथोवन के मस्तिष्क को खंगालना था। सुपर कंप्यूटर ने 18 महीने AI का प्रयोग करके उनकी दसवी सिम्फनी के 20-20 मिनुट्स लंबे दो नोट्स रिलीज किये। जब नई सिम्फनी बजायी गयी तो musicians ये पहचानने मे फैल रहे कि कहां तक बीथोवन के नोट्स थे और कहां से कंप्यूटर ने म्यूजिक बनाया था। कहने का मतलब दो सौ साल पहले के बीथोवन को ज़िंदा कर लिया गया।

80% सरकारी विभाग अमेरिका की तरह प्राइवेट कॉन्ट्रेक्टर के तहत आ जाएंगे। सरकारी नोकरिया एक प्रतिशत से ज्यादा नही होंगी उनमें भी सिपाही, सैनिक जैसी निम्न दर्जे की नोकरिया ज्यादा होंगी। जैसे जैसे सरकारी नॉकर रिटायर होते जाएंगे उसके 1/4 भी नई भर्तियां नही होंगी। बहुत जल्दी बेहद बड़ी जनसंख्या अनावश्यक बेकार हो जाएगी। इसलिये तेजी से सीखिये क्योंकि टेक्नोलॉजी का ज़माना अभी स्टार्ट हुआ है….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन