Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

जबलपुर में पत्रकार कल्याण चन्द्र जायसवाल को अरुण शुक्ला स्मृति वरिष्ठ पत्रकार सम्मान मिला

जबलपुर। यश भारत प्रकाशन समूह का वर्ष 2016 का अरुणोदय पत्रकार अरुण शुक्ला स्मृति वरिष्ठ पत्रकार सम्मान कल्याण चन्द्र जायसवाल को यहां मानस भवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यसभा के टीवी के कार्यकारी निदेशक राजेश बादल ने प्रदान किया. श्री जायसवाल का चयन नगर के वरिष्ठ पत्रकारों सर्वश्री रवींद्र वाजपेयी संपादक हिंदी एक्सप्रेस श्री सुशील तिवारी संपादक दैनिक भास्कर श्री श्याम कटारे संपादक यश भारत श्री अजित वर्मा संपादक जयलोक और श्री अनूप शाह संपादक नई दुनिया की समिति ने किया था।

इलाहाबाद में 1955 में जन्मे एवं इलाहाबाद विश्वविदयालय से हिंदी भाषा एवं साहित्य में एमए और कानपुर विवि से प्राचीन इतिहास में स्नातकोत्तर श्री जायसवाल ने 1976 से राष्ट्रीय समाचार पत्रिका माया से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। श्री जायसवाल विगत चार दशकों से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के जरिये समाजसेवा में रत हैं। राष्ट्रीय विचारों के श्री जायसवाल के नव भारत टाइम्स, दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया, अमर उजाला, अमृत प्रभात, माया, परख आदि प्रमुख राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं 100 से अधिक लेख, रिपोर्ट प्रकाशित हो चुके हैं। वह अमृत बाजार पत्रिका समूह के राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अमृत प्रभात, राष्ट्रीय समाचार पत्रिका माया, दैनिक जागरण एवं असम के हिंदी दैनिक पूर्वांचल प्रहरी आदि राष्ट्रीय समाचार पत्रों में उच्च दायित्व निभाने के बाद वर्ष 2004 से दैनिक भास्कर में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैँ। सम्मान के रूप में श्री जायसवाल को पदक, शील्ड के साथ अंगवस्त्रम, श्रीफल एवं 2500 रुपए का चेक प्रदान किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन