Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

Unacademy को भी घाटा हो गया, भयानक छंटनी!

दया सागर-

Unacademy कंपनी के मुताबिक 10% से भी कम लोगों की छंटनी हुई है, असल में 600 लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए हैं

ये लोग जब मर्जी करता है तो अपनी ज़रूरत के अनुसार लोगों को ले लेते हैं और जब भी लगता है कि महीने का मुनाफा थोड़ा कम हुआ तो तुरंत छटनी पर आ जाते हैं। दो-तीन साल क्या दो-तीन महीने भी सब्र नहीं करते।

ऐसा हो सकता है कि कुछ कम टर्नओवर हुआ होगा क्योंकि अब धीरे-धीरे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सब खुल रहे हैं और लोग दो साल बाद फिर से फिजिकल क्लासेज में जाना चाहते हैं, इसके अलावा कई प्रतिद्वंद्वी प्लेटफार्म दिन प्रति दिन खुल रहे हैं।

लेकिन आप कंपनी हैं, आपको इन सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा। दो साल lockdown में जम कर धंधा किए, अब ये सब कर रहे हैं!

विकास ऋषि-

बड़ी कठिन है राह स्टार्टअप्स की !

एडटेक स्टार्टअप Unacademy ने एक ही सप्ताह में अपने 1000 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। गौरतलब है कि कंपनी ने 2 ही महीने पहले इन कर्मचारियों को नौकरियों पर रखा था।

छंटनी का दंश झेलने वाले सैकड़ों कर्मचारी फुल टाइम एम्प्लाइज थे तो कई कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ थे। #स्टार्टअप से हटाये जाने वाले ज़्यादातर कर्मचारी Unacademy की एक दूसरी इकाई प्रेपलैडर के लिए काम करते थे।

कंपनी का कहना है कि उसने कॉस्टकटिंग के लिए यह फैसला लिया है। क्योंकि उसके वेंचर की फंडिंग में स्लोडाउन की स्थिति है और मौजूदा आर्थिक स्थिति खराब है।

बीते साल अगस्त में Unacademy की कुल वैल्यूएशन 3.4 अरब डॉलर आंकी गई थी। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘Unacademy खर्च में कटौती करने की प्लानिंग कर रही है और इसी के चलते हर सेंटर में खर्च कम करने वाले कदम उठाए जा रहे हैं।’

कंपनी की ओर से जिन 1,000 लोगों को #नौकरी से हटाया गया है, उनमें से 300 कर्मचारी एजुकेटर के तौर पर काम कर रहे थे। इसके अलावा बाकी लोग सेल्स, बिजनेस और अन्य विभागों में कार्यरत थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन