Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

MLC चुनाव : आज़मगढ़ में रमाकांत यादव को पचा नहीं पाए भाजपाई!

सुधीर सिंह-

सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है।
सारी ही की नारी है कि नारी की ही सारी है।

यही हालात आज की इस फोटो की है। मौका है एमएलसी चुनाव का। वोटिंग के समय जिले के तमाम दिग्गज भाजपाई और सपा के कद्दावर नेता विधायक रमाकांत यादव एक ही बिस्तर पर बैठे हैं।

भाजपा, भाजपा के शीर्ष नेतावो और सवर्णों को पानी पी पी कर गरियाने वाले बाहुबली पूर्व सांसद और सपाई विधायक रमाकान्त यादव पुत्र मोह में भाजपा में विलीन हो गए या ये भाजपा के दिग्गज नेता अपनी विचारधारा को इनकी विचारधारा में विलीन कर दिए। यह भ्रामक अलंकार की तरह ही स्पष्ट नही है।

सपा विधायक रमाकान्त यादव के बेटे अरुनकान्त यादव को भाजपा ने आज़मगढ़- मऊ एमएलसी सीट से प्रत्याशी बना दिया। लेकिन फोटो में शामिल दोनो पक्षों को यह जान लेना चाहिए कि आज़मगढ़ की जनता मूर्ख नहीं है। सत्ता की कुर्सी के लिए विचारधारा की सौदेबाजी आप कर सकते हैं। लेकिन जनता के दिमाग में दीन दयाल उपाध्याय, लोहिया जी, अम्बेडकर जी की विचारधारा के बीच स्पस्ट रेखा खिंची हुई है जिसका सौदा नही हो सकता। इन विचारधाराओ की खिचड़ी नहीं पकाई जा सकती।

वहीं सपा ने वर्तमान एमएलसी राकेश यादव गुड्डू पर दांव लगा दिया। पुत्र मोह में सपा विधायक रमाकान्त यादव और समर्थक भाजपा का प्रचार करने लगे। तो आज़मगढ़- मऊ के कद्दावर एमएलसी और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी रहे यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु को जब भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वो निर्दल ताल ठोक दिए। भाजपा ने यशवंत सिंह और उनके बेटे को निष्कासित करते हुए दबाव भी बनाया। लेकिन वोटरों पर कोई दबाव नहीं दिखा।

यही नहीं रमकान्त यादव के हाल के दिनों में भाजपा के शीर्ष नेताओं योगी मोदी पर अभद्र टिप्पणी, सवर्णों पर टिप्पणी से भाजपा का एक बड़ा तबका लगातार नाराज है जिसका खामियाजा उनके बेटे अरुनकान्त को उठाना पड़ रहा है और भाजपा से टिकट मिलने के बाद भी भाजपाईयों के गले नही उतरे और दोनो जिलो में लोग तीसरे विकल्प यानी निर्दलीय विक्रांत सिंह रिशू को सीना ठोक कर समर्थन दे रहे हैं।

अब मतगणना में 12 तारीख को ही पता चलेगा कि क्या दीनदयाल उपाध्याय जी और लोहिया जी की विचारधारा के अघोषित विलय को धरातल पर जनता ने समर्थन दे दिया है या खामोशी से सत्ता की कुर्सी के लिए एक सौदा भर मान ठुकरा दिया है और भाजपा और सपा दोनो को नकार कर निर्दलीय की जीत का रास्ता प्रशस्त कर दिया है।

सुधीर सिंह

भारत समाचार टीवी

आज़मगढ़

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन