Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

उप चुनावों में भाजपा साफ : लोकसभा में तृणमूल के पास हिंदी में धारदार भाषण के लिए शत्रु होंगे!

शिशिर सोनी-

अब आनंद आयेगा। भाजपा के बोल को उन्हीं के अंदाज में जवाब देने शत्रुघ्न सिन्हा फिर से लोकसभा पहुँच रहे हैं। वो भी पश्चिम बंगाल से। वो भी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल से। लोकसभा में तृणमूल के पास हिंदी में धारदार भाषण के लिए शत्रु होंगे तो अंग्रेजी में तथ्यपरक बातें आक्रामक ढंग से महुआ मोइत्रा पहले से रख रही हैं। ब्रांड ममता की राजनीति को हिंदी पट्टी में अब शत्रुघ्न सिन्हा के नेतृत्व में तेजी से बढ़ाया जायेगा।

एक लोक सभा और चार विधानसभा उपचुनावों में अप्रत्याशित ढंग से भाजपा, या राजग कहीं नहीं। नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की राजग गठबंधन की सरकार के प्रत्याशी राजद के हाथों हार रहे हैं। पश्चिम बंगाल की लोकसभा, विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में तृणमूल ने विजयी बढ़त बनाई हुई है। छत्तीसगढ़ के खैरागढ उप चुनाव में तमाम ताकत झोंकने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी एक भी राउंड की गिनती में जीतने की ओर बढ़ रही कांग्रेस की यशोदा वर्मा से आगे नहीं हो पाए। जीतना तो दूर की बात।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा का स्थापित चेहरा, तीन बार के विधायक रहे कोमल जंघेल के खिलाफ फ्रेश फेस के रूप में एक अनाम महिला नेता यशोदा वर्मा को टिकट दिया। अब उन्हें जिता कर अगर विधानसभा लाने में सफल रहे, तो ये जीत छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भूपेश बघेल के कद को और विशाल बनायेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kumar Hardhvatdhan

    April 17, 2022 at 3:26 pm

    शत्रु कभी लोकसभा में बोले हैं, सिर्फ शो पीस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन