Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवीन नंदन ने ज्वाइन किया भारत समाचार

नवीन कुमार नंदन ने भारत समाचार ज्वाइन कर लिया है। यहां पर बतौर रन डाउन प्रोड्यूसर काम शुरू किया है। भारत समाचार के पहले नवीन कुमार नंदन ईटीवी भारत में कार्यरत थे।

ईटीवी भारत में तकरीबन उन्होंने 3 साल काम किया। पहले दिल्ली में रिपोर्टिंग करते थे और उसके बाद लखनऊ में। या यूं कह लें देश की पत्रकारिता करने के बाद लखनऊ में रहते हुए प्रादेशिक पत्रकारिता किया।

Caa एनआरसी हो, जेएनयू हो, या फिर उन्नाव रेप का मामला हो या फिर हाथरस हत्याकांड हो जैसे तमाम बड़े मामले को इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कवर किया है। साल 2020 में जब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दो पक्षों के बीच बवाल हुआ था उस खबर को सबसे पहले इन्होंने ही ब्रेक किया। रात रात भर जगकर रिपोर्टिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं था लेकिन इन्होंने किया। इसकी काफी सराहना ईटीवी ग्रुप के संपादक निशांत शर्मा और स्टेट हेड धनंजय कुमार ने की थी।

साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत की थी समाचार प्लस से। साधना न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ होते हुए भी ईटीवी भारत पहुंचे थे लेकिन अब वे भारत समाचार के साथ लखनऊ ऑफिस से जुड़ गए हैं और वहां पर काम कर रहे हैं। हालांकि जॉइनिंग काफ़ी दिनो पहले हो चुकी है।

नवीन कुमार नंदन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। पिछले साल दिल्ली के नांगल में जेब एक पंडित ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी थी तो सबसे पहले नवीन कुमार नंदन ने ही इस मामले को उठाया था और उसके बाद उस खबर का भंडाफोड़ हुआ जिसमें आरोपी जेल गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन