Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इतना सब तो सामान्य MP/MLA को भी हासिल नहीं होता, जितना श्रीकांत त्यागी को हासिल था!

समीरात्मज मिश्रा-

कितने भोले हैं लोग और सरकार से कितनी सीमित उम्मीदें हैं उनकी! सोसायटी में #SrikantTyagi की एक अवैध दीवार क्या तोड़ दी गई, लोग जय जयकार करने लगे।

उन्हें ख़ुशी इसी बात की थी कि बुलडोजर भेज दिया गया। ये अलग बात है कि उस दीवार पर ठीक से दो-चार हथौड़े भी पड़ जाते तो वो टूट जाती।

अमित चतुर्वेदी-

गाड़ियों के क़ाफ़िले पर दो दो एस्कॉर्ट गाड़ियों और 4 सरकारी गनर के साथ चलना, पूरे समय 10-12 बाउंसरों से घिरे रहना। देश प्रदेश की सत्ता के सबसे बड़े नेताओं से करीबी होना, जब चाहे उनसे व्यक्तिगत मुलाक़ातों की हैसियत रखना। इतना सब तो सामान्य MP/MLA को भी हासिल नहीं होता, जितना इसे हासिल था। देखने वाले देखते होंगे तो सोचते होंगे कि अब इस जनम में तो इस आदमी का नीचे आना मुश्किल है…

लेकिन वो एक मिनिट और वो एक नारी, इतने बड़े आदमी पर भारी पड़ गए, और अब ये ईनामी अपराधी हो गया है, घर पर बुल्डोज़र चल चुका है जो घर से ज़्यादा इसकी शान I शौक़त और प्रतिष्ठा पर चला है…

जिन्हें भी अपने या किसी और के बारे में लगता है कि वो सर्वशक्तिशाली हैं, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, उन्हें श्रीकांत त्यागी से सबक़ ज़रूर लेना चाहिए, जब समय भारी होता है तो बड़े बड़े लोग धूल चाटते नज़र आते हैं, फिर वो चाहे श्रीकांत त्यागी हों या बीवी त्यागी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन