Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार शैलेश अवस्थी को “पत्रकार प्रवीण पुरस्कार”

कानपुर। पिछले 35 साल से अनवरत पत्रकारिता से जुड़े शैलेश अवस्थी को “प्रवीण शोध संस्थान” सम्मानित करेगा। यह सम्मान आगामी 20 अगस्त को कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में होगा।

शैलेश अवस्थी ने कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक शिक्षा समिति की ओर से संचालित “दैनिक गणेश” अखबार से शुरुआत की थी। 1993 में कानपुर में “अमर उजाला” ज्वाइन किया। 2016 तक यहां रिपोर्टिंग से जुड़े रहे और सिटी इंचार्ज बने। इसके बाद अमर उजाला झांसी पहुंचे, सिटी और डेस्क टीम को लीड किया।

इसके बाद कानपुर लौटे और अमर उजाला में बतौर रोमिंग करोस्पोंडेंट काम करने लगे। शहर और आसपास के कई जिलों में खेत-खलिहान, गांव-कस्बों के बदलाव पर विशेष खबरें और सीरीज़ लिखीं। पिछले एक साल के दौरान “आज़ादी के अमृत उत्सव” पर प्रदेश के कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जन्मस्थान, गांव-घर जा कर ग्राउंड रिपोर्ट लिखीं, जिसे “अमर उजाला” ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

शैलेश की रिपोर्ट और लेख कई अन्य समाचारपत्रों और वेब पोर्टलों में प्रकाशित होती रहतीं हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन