Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुभाष चंद्र ने ‘ख़बरें अभी तक’ और अंकित ने ‘एबीपी गंगा’ से इस्तीफा दिया

एमएमयू के न्यूज़ चैनल ‘ख़बरें अभी तक’ से सुभाष चन्द्र ने इस्तीफ़ा दे दिया है.एक साल पहले वो ख़बरें अभी तक से जुड़े थे. यहां उन्होंने यूपी,पंजाब समेत 5 राज्यों के इलेक्शन और दूसरे कई अहम टॉपिक्स पर बेहतरीन शो दिए. सुभाष चन्द्र इससे पहले इंडिया न्यूज़, जी मीडिया जैसे मीडिया संस्थानों में भी सेवाएं दे चुके हैं.

युवा पत्रकार अंकित मुत्रीजा ने एबीपी ग्रुप के साथ अपनी पारी को विराम दे दिया है। वो जल्द ही एक बड़े संस्थान में अहम ज़िम्मेदारी निभाएंगे। न्यूज़ 24 से करिअर के संघर्ष-पथ पर चलने वाले अंकित इंडिया न्यूज़ में कंटेंट के मामले में हटकर करने वालों की जमात में शामिल रहे हैं। उन्होंने ज़ी हिन्दुस्तान की स्क्रीन को सजाने में अहम भूमिका निभाई। एबीपी गंगा में उनके कंधों पर चुनावी प्रोग्रामिंग की जिम्मेदारी रही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन