Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन का डेंगू से निधन

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से दुःखद खबर है। दैनिक दिव्य प्रकाश के संस्थापक स्व. जेबी सुमन की पुत्रवधू एवं दिव्य प्रकाश की संपादक श्रीमती सारिका सुमन का निधन हो गया। तीन दिन पहले उनको डेंगू हुआ था। शनिवार को सुबह तड़के बरेली के गंगाशील हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

शनिवार को बरेली के माडल टाउन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मिहिर सुमन ने दी। श्रीमती सारिका सुमन स्वर्गीय प्रशांत सुमन की पत्नी थी। प्रशांत सुमन का गत वर्ष कोविड़ से निधन हुआ था। उसके लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद शनिवार सुबह गंगाशील हॉस्पिटल, बरेली में सारिका सुमन का निधन हो गया।

उनकी अंतिम यात्रा उनके प्रेम नगर में दिव्य प्रकाश स्थित आवास से शनिवार दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर मॉडल टाउन श्मशान घाट गई। उनके पुत्र मिहिर सुमन ने उनका अंतिम संस्कार किया। उनके छोटे पुत्र कुबेर सुमन ने बताया कि उनकी मां तीन दिन से बीमार थी। बाद में डेंगू से पीड़ित होने पर उन्हें गंगाशील हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम श्वास ली।

उनके निधन पर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिशन (उपजा) के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, मोहम्मद इरफान, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उद्यमी पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल, बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, पार्षद कपिल कांत, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, मुकेश छाबरिया ने उनके घर एवं श्मशान घाट पर श्रद्धा सुमन एवं पुष्प अर्पित किए। बरेली के पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी व प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने सारिका सुमन के निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की पीलीभीत में हुई एक शोक सभा में दैनिक दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा। शोकसभा में यूनियन के बरेली मंडल अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ल, जिलाध्यक्ष असित शुक्ला, विवेक अवस्थी, विभव कुमार शर्मा, करण सिंह, प्रेमपाल शर्मा, प्रशांत वर्मा, राधा कृष्ण रावत, डॉ. यासीन खां,आमिर, मुकेश कुमार, अरुण भारद्वाज आदि तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन