Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विज्ञापन देने के नाम पर डिजिटल चैनल के सोशल मीडिया एकाउंट को किया हैक

न्यूज़ 80 डिजिटल चैनल के फेसबुक पेज पर हैकर्स डाल रहे हैं अश्लील वीडियो

फेसबुक पर इन दिनों विज्ञापन देने के नाम पर हैकर्स अपना आतंक मचाए हुए हैं। 30 नवंबर की रात में इन हैकर्स ने पश्चिम यूपी के शामली जनपद से संचालित होने वाले न्यूज़ 80 डिजिटल चैनल को अपना शिकार बनाया है।

इसके बाद हैकर्स ने विज्ञापन लगाने का झांसा देकर चैनल के पूरे पेज को ही हैक कर लिया। दरअसल फेसबुक पर news 80 india के नाम से न्यूज़ 80 चैनल का पेज काफी समय से संचालित हो रहा था। इसको अब हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया है और न्यूज़ 80 से उनका एडमिन पावर भी हैकर्स ने हटा दिया है।

यही नहीं, इस पेज पर अश्लील वीडियो हैकर्स द्वारा पोस्ट की गई है जिसका न्यूज़ 80 से कोई वास्ता नहीं हैं। फ़िलहाल न्यूज़ 80 की ओर से इस प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए सोशल मीडिया की टीम कोशिश में लगी है। वही न्यूज़ 80 की ओर से दर्शको से अपील भी की जा रही है कि news 80 india के इस पेज पर कोई भी अश्लील वीडियो दिखे तो कृपया नजरअंदाज करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन