Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और PTI के पूर्व यूपी ब्यूरो चीफ ए एम खान का निधन!

लखनऊ: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ रह चुके वरिष्ठ पत्रकार ए.एम. खान का सोमवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।

परिजनों के अनुसार, ए.एम. खान ने सुबह करीब 11 बजे गोमतीनगर स्थित विपुल खंड में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी बेटी अल्हमरा खान ने पीटीआई को यह जानकारी दी। वे अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं।

ए.एम. खान वर्ष 2010 में पीटीआई से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार में कुछ समय के लिए मीडिया सलाहकार के रूप में भी कार्य किया।

उनके निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन