Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया ‘आज की खबर’ न्यूज़ चैनल के हाईटेक स्टूडियो का उदघाटन!

लखनऊ में अलीगंज स्थित कार्यालय में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित ‘आज की खबर’ के कार्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया।

उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जहां मुख्य अतिथि सतीश महाना ने फीता काटकर स्टूडियो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल को फूलों की सजावट से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

इस मौके पर ‘आज की खबर’ के चेयरमैन चन्द्रसेन वर्मा ने सतीश महाना को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

नवनिर्मित यह स्टूडियो आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, जिसमें अत्याधुनिक ब्रॉडकास्टिंग उपकरण, उच्च गुणवत्ता वाली लाइटिंग और डिजिटल सेटअप शामिल हैं। इस स्टूडियो के माध्यम से ‘आज की खबर’ चैनल अपने दर्शकों तक अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाचार पहुंचाने में सक्षम होगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन