Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आकाशवाणी में कार्यरत लड़के पर यहीं काम करने वाली लड़की ने लगाया रेप और धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

आल इंडिया रेडियो उर्फ आकाशवाणी. दिल्ली में इसका आफिस संसद भवन से कुछ ही दूरी पर है. आकाशवाणी भवन परिसर में कार्यरत एक युवक और युवती के बीच पहले प्यार हुआ और फिर अब तकरार.

लड़की का आरोप है कि लड़के ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और अब किसी अन्य से शादी कर ली.

लड़की की लिखित शिकायत के बाद संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है. कोर्ट में भी उसका बयान हो गया है. उधर आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

लड़के का नाम हेमंत है जो आकाशवाणी भवन में ट्रांसमिशन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है. लड़की भी यहीं काम करती है.

लिखित शिकायत में लड़की ने कहा है कि हेमंत से मई 2020 में उसकी पहचान हुई. दोनों में दोस्ती हुई. हेमंत ने शादी का झांसा देकर आकाशवाणी भवन परिसर की पार्किंग में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा. हेमंत ने पिछले दिनों कहीं और शादी कर ली है.

युवती की शिकायत पर पुलिस ने हेमंत के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन