Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भयानक! अस्पताल माफिया ने स्थानीय पत्रकार को जिंदा जला दिया!

Pushya Mitra-

ऐसी खबर आ रही है कि मधुबनी जिले के इस स्थानीय पत्रकार अभि झा अविनाश को जिंदा जला दिया गया है। आरोप स्थानीय अस्पताल माफिया पर है, जिनकी खबर इन्होने ब्रेक की थी।

अभि झा

अभी अभी इस युवक को अपना छोटा भाई मानने वाले Bj Bikash समेत कई पत्रकार साथियों ने इस खबर की पुष्टि की है। ये नौ नवंबर से लापता थे। कल रात शव मिला। आज परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार किया है। यह भीषण घटना है।

कुछ प्रतिक्रियाएं-

Manish Kumar Bhardwaj-
नीतीश कुमार के शाषन के शुरुआती 5 सालों में प्रशासन , के लोग ईमानदार लोगों को छेड़ते नही थे । अब ऐसा माहौल बना दिया है कि ईमानदार को छोड़ते नही है।
हर महीने पत्रकारों को मारा जा रहा है। क्योंकि बड़े कॉरपोरेट सम्पादक बिक गए है।
हमने भी जब आवाज उठाये तो सब मिलकर पीछे पड़ गया । आवाज बन्द कर देने तक कि धमकी मिली। कैरियर बर्बाद कर देने तक कि धमकी मिली।
दलाल और प्रशासन , शाषन इस समय मिल कर नया बिहार बना रहा है

Brajesh Kumar Jha
ओह..दुःखद…नीतीश जी के शासनकाल में दलाल,माफिया,पुलिस और नेताओं का गठजोड़ है…जिन्हें ऑक्सीजन सत्ता के गलियारे से मिल रहा है…इसी कारण ऐसे लोग बेखौफ होकर ऐसा कुकृत्य कर रहे हैं….

A K Rathor
मधुबनी में युवा पत्रकार और RTI एक्टिविस्ट अविनाश की ख़ौफ़नाक हत्या सच्चाई और बिहारी आदर्शवाद की हत्या है। नीतीश कुमार अब एक कमजोर मुख्यमंत्री हैं और उनके राज में बिहार फिर से जंगलराज की ओर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Rohit

    November 15, 2021 at 11:13 am

    बिहार हो या उत्तर प्रदेश सब जगह यही हाल है।
    बाकी सब रब राखा ।।

    #आपका_अपना_रोहित

  2. झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

    November 15, 2021 at 11:41 pm

    सभी दोषियों व साजिशकर्ताओं की शीघ्र गिरफ़्तारी हो और बिहार सरकार , प्रशासन व न्यायपालिका दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन