Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिषेक मिश्रा ‘रेड एफ’ का साथ छोड़ ‘कू’ के संग चल पड़े!

अभिषेक कुमार मिश्रा ने रेड एफ से इस्तीफा देकर कू एप्प के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने फेसबुक पर अपने नए पुराने सफर के बारे में जानकारी दी है. कू में अभिषेक को मैनेजर स्ट्रेटजी पद पर नियुक्त किया गया है.

देखें अभिषेक की एफबी पोस्ट-

Abhishek Kumar Mishra

सभी प्यारे लोग…

भावनाओं में दबे हुए इंसान के पास अक्सर शब्दों की कमी हो जाती है, और मुझे पता है कि मेरा कुछ भी लिखना इस कमी को नहीं मिटा सकता।

बहुत सी यादें हैं, बहुत सी बातें हैं, बहुत सारे दिन हैं, बहुत से जज़्बात हैं, बहुत सी खिलखिलाहटे हैं।

ये सब लिखना इतना आसान नहीं है लेकिन लिख रहा हूँ यही नियति है।

2 मई 2016 को रेड एफ (बनारस) के साथ शुरू हुआ यह सफर आज 13 दिसंबर 2021 को रेड एफ (पटना) के साथ पड़ाव पर है, ऐसी आदत हो गई थी कि लगा ही नहीं था कि ये पड़ाव आएगा।

कभी कभी ऑफिस में किसी का फ़ेयरवेल होता था तो मैं भी सोचता था कि मैं अपने फ़ेयरवेल में क्या बोलूंगा लेकिन आज बोलने की बारी थी और जज़्बात ऐसे थे कि शब्द क्या ही निकलते।

रेड एफ एम ने मुझे एक पहचान दिया, एक अनुशासन सिखाया, लोगों से जुड़ने बात करने का मौका दिया, मेरी क्रिएटिविटी को फलने फूलने का अवसर दिया, दो खूबसूरत शहर(बनारस और पटना) दिए, दुनिया भर के दोस्त और दुनिया भर की मोहब्बत दी।

मुझे खुशी है कि हमेशा मेरी पहचान के साथ रेड एफ का नाम जुड़ा रहेगा।

सब खुश रहें स्वस्थ रहें यही मेरी कामना है।

इस नए सफर पर आपकी दुआएं मेरे साथ हैं यही मेरा हौसला है।

आपका अपना

अभिषेक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन