Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

खुद के झूठ को छुपाने के लिए कर्मचारी को फ्रॉड बोलने वाला यूट्यूब चैनल!

शिवानी शर्मा-

लिंकेडीन एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ हम अपने प्रोफेशनल जीवन के बारे में कंपनियों को बताते हैं. लेकिन इसका प्रयोग लोगों को झांसा देने के साथ-साथ उनके बारे में गलत बातें फ़ैलाने के लिए भी होने लगा है. एक ऐसा ही वाक्या मेरे साथ हुआ है जिसके बारे में मैं आप सभी को बताना चाहती हूं.

मेरा नाम शिवानी शर्मा है. मैंने मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की पढाई दिल्ली से की है. कोरोना काल में किसी कारणवश मुझे अपने घर लौटना पड़ा और तब से मैं जॉब के तलाश में थी. मैंने लिंकेडीन के जरिए कई चैनल्स और कंपनियों को अपना रिज्यूमे और जॉब रिक्वेस्ट भेजा। मार्च 2021 में लिंकेडीन पर यूट्यूब चैनल ‘भारत7 न्यूज़’ में एंकरिंग का जॉब दिखा जो वर्क फ्रॉम होम था तो मैंने अप्लाई किया और मुझे रिप्लाई भी आया.

लिंकेडीन मैसेज में नंबर मिलने के बाद मैंने आदर्श श्रीवास्तव कुमार नाम के उस व्यक्ति से बात की. मुझे लगा वो चैनल का एचआर होगा. बाद में मालूम पड़ा कि चैनल उसी का है. व्हाट्सप्प, मेल और कॉल के ज़रिए मेरी जॉब भारत7 न्यूज़ चैनल में हो गयी. वर्क फ्रॉम होम के कारण मैंने कम पैसों में भी काम करने को हाँ बोल दिया था.

कुछ दिन काम करवाने के बात आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने मेरे कॉल, मैसेज, मेल्स का जवाब देना बंद कर दिया. उसने आजतक मेरे काम का पैसा नहीं दिया है. मैंने उसे लीगल नोटिस भेजने को भी बोला तो वो मेरे ऊपर हंसने लगा.

बात सिर्फ यही ख़त्म नहीं हुई. मैंने उसी सोशल मीडियल प्लेटफार्म पर जब लोगों को आगाह करना चाहा कि मेरे साथ क्या हुआ है तब उसने मेरे ऊपर फ्रॉड होने का आरोप लगा दिया. यहाँ तक की मेरे अकाउंट को मेंशन करके मझे फ्रॉड बोल रहा है.

ऐसे फ्रॉड लोग जब मेरे जैसे काम खोज रहे लोगों का फायदा उठाने के बाद भी हमारे बारे में ही गलत बातें फैलते हैं तो दुख होता है कि मीडिया में कैसे कैसे लोग आ गए हैं. मेरी आप सभी से विनम्र विनती है कि ऐसे फेक यूट्यूब चैनल से बचें और उन्हें अपना फायदा न उठाने दें.

अंत में मई आप सभी से एक और निवेदन करती हूँ कि आदर्श श्रीवास्तव कुमार (adarsh shrivastava kumar) के प्रोफाइल में जाकर मेरे बारे में लिखे पोस्ट की रिपोर्ट करें.

आपको इस लिंक पर मेरे पोस्ट की जानकारी मिल जाएगी.

linkedin shivani sharma

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन