Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सच्चाई बताने वाली खबरों से नाराज़ योगी के अफ़सरों ने पत्रकारों को ‘सीएम मीडिया ग्रुप’ से रिमूव किया!

भास्कर ने जब यूपी सरकार के दावों की कड़वी सच्चाई बताई तो नाराज़ हो गए अफ़सर। सबक सिखाने के लिए रिपोर्टर को सीएम मीडिया whatsapp ग्रुप से रिमूव कर दिया। यूपी में ये आम चलन हो गया है कि जो समस्या बताए वही दंड पाए, समस्या को ख़त्म करने की कोई कोशिश नहीं की जाती।

देखें रिपोर्टर आदित्य तिवारी को ग्रुप से हटाए जाने का स्क्रीनशॉट-

और ये वो खबर है जिसके छपने के बाद अफ़सर लोग नाराज़ हो गए-

इस बीच पता चला है कि 4पीएम के फ़ाउंडर और एडिटर संजय शर्मा को भी ग्रुप से निकाल दिया गया है। संजय लगातार सत्ता से सवाल करते रहते हैं। देखें स्क्रीनशॉट-

बताया जा रहा है कि संजय शर्मा सत्यहिंदी डॉट कॉम के एक डिबेट शो में हिस्सा ले रहे थे और यूपी सरकार व भाजपा का हालचाल बता रहे थे। उसी दौरान उनको cm मीडिया ग्रुप से हटा दिया गया।

Cm मीडिया ग्रुप में वैसे भी किसी सदस्य को बोलने लिखने का राइट नहीं है। केवल admin ही खबरें पोस्ट कर सकता है। फिर भी अफ़सरों में दहशत देखिए कि जो पत्रकार सरकार पर सवाल खड़ा करते हैं उनको इस one way/only admin post वाले cm मीडिया ग्रुप में भी रहने नहीं दिया जा रहा है।

सुनिए संजय शर्मा को, सत्यहिंदी के शो में वो क्या बोले-

https://youtu.be/nR4swdmPxfE

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन