Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा के नेता ने अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार से अश्लील हरकत की

ताजनगरी के एक माननीय अक्सर सुर्खियो में रहते है. शनिवार को आगरा में चल रहे धर्मांतरण विवाद पर एक महिला रिपोर्टर उनका इंटरव्यू लेने उन्हीं के घर पहुंची. वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिल्पग्राम जा रहे थे. उन्होंने महिला रिपोर्टर से कहा कि अपनी स्कूटी खड़ी कर कार में उनके साथ कार्यक्रम स्थल तक चले, इस बीच इंटरव्यू ले लें. इस पर रिपोर्टर तैयार हो गई. जैसे ही कार सुभाष पार्क के पास एमजी रोड पर पहुंची, माननीय ने पीछे की सीट पर उनके साथ बैठी महिला रिपोर्टर के हाथ पर हाथ रख दिया.

इस पर रिपोर्टर ने विरोध करते हुए उनका हाथ झटक दिया. माननीय इसके बाद भी नहीं माने. शिल्पग्राम स्थित कार्यक्रम स्थल के पास कार के रुकने पर महिला रिपोर्टर उतर गयी. उन्होंने अन्य अख़बारों के रिपोर्टर को माननीय की अश्लील हरकतों के बारे में जानकारी दी. मामला बढ़ता देख माननीय को सर्दी में पसीना आ गया. वे महिला रिपोर्टर के पैरों में गिर गए और पत्रकार युवती को अपनी बेटी सामान बताते हुए माफ़ी मांगने लगे. इसके बाद मामला शांत हो गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. pk agra

    January 12, 2015 at 1:09 pm

    आगरा में मेयर से वसूली करते पकड़ा गया ज़ी न्यूज़ का पत्रकार

    मेयर को वेवजह फंसने की कोशिश
    आगरा से खबर हैं की आगरा में ज़ी न्यूज़ संवाददाता की आगरा के मेयर से चौथ मांगने की कहानी समाने आई हैं। जिसे नवीन जिंदल के पास भेज दिया गया हैं। जानकारी के मुताबिक़ आगरा के मेयर के द्वारा एक महिला पत्रकार से अभद्रता का मामला सामने आया था जोकि जी न्यूज़ के पत्रकार की साजिश थी। बताया गया हैं लड़की को ढाल बनाकर ज़ी न्यूज़ के संवाददाता के द्वारा मेयर के सामने पेश किया गया जिसमें सुनियोजित साजिश के तहत मेयर को फंसाने की कोशिश की गयी। जिसका अब पर्दा फाश हो गया हैं क्योंकि इसमें दो लाख की चौथ सामने आई हैं जोकि मांगते हुए ज़ी न्यूज़ आगरा का संवाददाता पकड़ा गया हैं और आवाज की रिकॉर्डिंग के साथ मोबाइल के कैमरे में भी कैद हो गया हैं। यह रिकॉर्डिंग आगरा के मेयर के पुत्र के द्वारा की गयी हैं जिसमें वसूली की रकम मांगता हुआ संवाददाता साफ दिखाई दे रहा हैं। बताया गया हैं की इस सम्बन्ध में नगर विकास मंत्री के द्वारा साफ़ कह दिया गया हैं की आगरा के मेयर ज़ी मीडिया के संवाददाता के खिलाफ सबूतों के आधार पर प्रेस वार्ता का आयोजन करें और निर्दोष साबित करें जिससे पार्टी की बदनामी न हो पाये।

    news by [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन