Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

कभी पत्रकारों के भी अपने नखरे होते थे!

राजू सजवान-

अब सुनकर अजीब लगेगा। लेकिन यह हकीकत है। कभी पत्रकारों के अपने नखरे होते थे। खास कर प्रेस कांफ्रेंस में…! प्रेस कांफ्रेंस का मतलब होता है कि आपने एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है, जिसमें पत्रकारों को आमंत्रित किया जाता है। उनको प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित किया गया है। आपको यदि अपनी बात कहनी है तो एक प्रेस नोट बनाइए और उसे पहले बांट दीजिए। अपना भाषण मत दीजिए, फिर पत्रकारों को सवाल पूछने का न्यौता दीजिए।

अब चूंकि यह पूरी तरह पीआर प्रेक्टिस यानी लोक संपर्क का तरीका है तो आपने जहां संवाददाता सम्मेलन रखा है, वहां तक लाने ले जाने का जिम्मा भी सरकार या प्रेस कांफ्रेस बुलाने वाले का होता था। हालांकि कुछ पत्रकार तब भी अपने वाहन, या पैदल साइकिल, ऑटो रिक्शा से आना पसंद करते थे।

बहुत सी जगह तो नेता पहले पहुंचते थे और पत्रकारों का इंतजार करते थे। और अगर कभी पत्रकार पहले पहुंच जाते तो आधे घंटे से ज्यादा नेता, मंत्री या अधिकारी का इंतजार नहीं करते। उठ कर चल देते थे। चाहे कोई कितना भी बड़ा मंत्री हो, उसके आने पर पत्रकार स्वागत के लिए खड़े नहीं होते थे।

एक बार का किस्सा सुनाता हूं। हमारे शहर के एक बड़े बाबा ने एक प्रेस कांफ्रेस बुलाई, जो उनके मंदिर कम आश्रम में थी। पत्रकार पहुंचे तो बाबा जी अपने सिंहासन पर बैठे थे और नीचे दरी लगी थी। उनके कुछ भक्त नुमा पत्रकार तो नीचे बैठ गए, लेकिन Trilochan Bhatt नहीं बैठे।

बोले, “आपने हमें बुलाया है तो या तो कुर्सी दीजिए या हम चले।” साथी पत्रकार भी अड़ गए। और वापस आ गए।

नेता या मंत्री किसी पत्रकार का जवाब नहीं दे तो प्रेस कांफ्रेंस का बहिष्कार कर दिया जाता था। एक लाइन कहीं नहीं छपती थी।

तब संपादक नाम की संस्था पत्रकारों के साथ होती थी। संपादक को बता दिया जाता था कि मंत्री जी ने क्या सलूक किया तो संपादक कह देते, ठीक है, कोई समाचार नहीं भेजो।

तब सबसे पहले संपादक नाम की संस्था को खत्म किया गया। और अब का हाल क्या है आप सब देख ही रहे हैं….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन