Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आजतक से अलग हुए पत्रकार बिकेश तिवारी!

Man with short beard sits in a red chair with arms crossed, wearing a gray polo shirt.

नई दिल्ली। आजतक के असिस्टेंट एडिटर बिकेश तिवारी ने संस्थान के साथ करीब 7 साल 4 महीने लंबी पारी को फिलहाल विराम देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी साझा की।

बिकेश तिवारी ने लिखा, “अंतः अस्ति प्रारंभः” यानी अंत ही एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जीवन में फैसले लेने ही होते हैं और आगे क्या होगा, यह वक्त पर छोड़ते हुए उन्होंने भी एक फैसला लिया है।

आजतक के साथ अपने लंबे सफर को विराम देते हुए उन्होंने टीम को शानदार और जबरदस्त बताया। हालांकि उन्होंने अपनी अगली पारी को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है।

बिकेश तिवारी का आजतक के साथ करीब 7 साल 4 महीने का सफर रहा। अब उनके पोस्ट के बाद उनके अगले प्रोफेशनल पड़ाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन