Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

आकाशवाणी वाराणसी में उद्घोषक, रेडियो जॉकी और कम्पीयर के पदों पर नौकरी का मौका

काशवाणी वाराणसी ने असाइनमेंट के आधार पर उद्घोषक, रेडियो जॉकी (RJ) और विभिन्न कार्यक्रमों के कम्पीयर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये अवसर वाराणसी नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए उपलब्ध हैं।

चयन प्रक्रिया:

उद्घोषक, RJ और कम्पीयर (कृषिजगत, अंगनइया, गृहलक्ष्मी, बालसंघ, नन्हीं दुनिया): चयन त्रिस्तरीय परीक्षा—लिखित परीक्षा, स्वर-परीक्षा और साक्षात्कार—के माध्यम से होगा।

युववाणी कम्पीयर : चयन केवल स्वर परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा:

युववाणी कम्पीयर : 18 से 30 वर्ष।

अन्य पद : 21 से 50 वर्ष।

शैक्षणिक योग्यता:

युववाणी कम्पीयर : इंटरमीडिएट उत्तीर्ण।

अन्य पद : स्नातक उत्तीर्ण।

अन्य आवश्यकताएँ:

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की सामान्य जानकारी।

कृषिजगत और अंगनइया कार्यक्रमों के लिए भोजपुरी और हिंदी भाषा का ज्ञान आवश्यक; कृषि में स्नातक आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2025 शाम 5 बजे तक आकाशवाणी वाराणसी कार्यालय के कक्ष संख्या 212 से आवेदन पत्र प्राप्त और जमा कर सकते हैं।

यह अवसर उन लोगों के लिए है जो रेडियो प्रसारण में करियर बनाना चाहते हैं और आकाशवाणी के साथ जुड़कर अपने कौशल का विकास करना चाहते हैं।

अन्य किसी जानकारी के लिए यह विज्ञापन देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन