Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी न्यूज़ का 8 PM शो ‘The Inside Story’ अखिलेश आनंद के हवाले!

पहले इसे सुमित अवस्थी फिर चित्रा त्रिपाठी होस्ट करती थीं… एबीपी न्यूज़ की टीआरपी के मामले में जहां एक ओर सेहत सुधरती नजर आ रही है वहीं चैनल अपने व्यूअर्स के लिए नए नए शो भी ला रहा है. अब एबीपी न्यूज़ पर रात 8 बजे ‘इंडिया चाहता है’ की जगह ‘The Inside Story’ शुरू हो गया है.

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इस न्यूज़ बुलेटिन में दिन की हर बड़ी खबर पर अंदर की जानकारी दी जाती है. रिपोर्टर ग्राउंड जीरो से दर्शकों को खबर की हकीकत से वाकिफ करवाते हैं. ज़बरदस्त पैकेजिंग से लैस The Inside Story काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है.

इस शो के एंकर अखिलेश आनंद हैं जो कि एबीपी न्यूज़ पर हर रात 10 बजे ‘घंटी बजाओ’ नाम से बहुत ही मशहूर शो की एंकरिंग भी करते हैं. वो ज़ी न्यूज़ और न्यूज़ 24 का भी हिस्सा रह चुके हैं.

अखिलेश अपने करियर के शुरआती दौर में आउटलुक मैगजीन, नवभारत टाईम्स, हिंदुस्तान और दैनिक जागरण के लिए स्वतंत्र लेखन कर चुके हैं. दो दशक से पत्रकारिता कर रहे अखिलेश आनंद दिल्ली विश्विद्यालय के नामी कॉलेज हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएट और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

हाल ही में अखिलेश को मुंबई में इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिला था जबकि दिल्ली हिंदी अकादमी उन्हें कहानी लेखन के लिए भी पुरस्कृत कर चुका है.

देखें प्रोमो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन