Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ओम पुरी के बाद NSD से दूसरा सम्मान पाने वाले दिग्गज रंगकर्मी आलोक चटर्जी नहीं रहे!

जाने-माने रंगमंच कलाकार आलोक चटर्जी का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने 6 जनवरी की रात 12 बजे भोपाल में अंतिम सांस ली।

आलोक चटर्जी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के पूर्व छात्र थे और उन्हें उत्कृष्ट अभिनय के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। वह NSD से यह सम्मान पाने वाले दूसरे अभिनेता थे। इससे पहले यह सम्मान दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को मिला था।

उनकी और दिवंगत अभिनेता इरफान खान की गहरी मित्रता थी। दोनों ने NSD में साथ पढ़ाई की और तीन नाटकों में साथ काम किया। आलोक चटर्जी के निधन पर गीतकार स्वानंद किरकिरे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “अगर इरफान कालिदास थे तो आलोक चटर्जी विलोम। विलोम अपने कालिदास से मिलने गया है।”

बताया जा रहा है कि आलोक चटर्जी लंबे समय से बीमार थे और किडनी तथा पैंक्रियाज की समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया था, जिससे उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

उनके निधन से रंगमंच जगत में शोक की लहर है, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


मनीष यादव-

आलोक दादा नहीं रहे… एक बेहतरीन रंगकर्मी… भोपाल में नाटक देखने का चस्का मुझे इन्हीं की वजह से लगा था… आपका जाना बहुत दुःखद है दादा… ईश्वर आपको मोक्ष प्रदान करें.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन