Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी पत्रकार आलोक झा ने दिया रिपब्लिक भारत से इस्तीफा, जानिये किस तरफ़ रवाना हुए

टीवी पत्रकार आलोक झा ने रिपब्लिक भारत से इस्तीफा दे दिया है। वे रिपब्लिक भारत में प्राइम टाइम शो रात 9 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘ये भारत की बात है’ के शानदार प्रोड्यूसर रहे हैं। इस शो में उन्होंने सैयद सोहेल के साथ लगातार छह वर्षों तक न्यूज़ प्रोडक्शन की बड़ी जिम्मेदारी संभाली। बाद के दौर में मृदुल शर्मा के साथ मिलकर भी इसी शो को लगातार नंबर वन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।

कंटेंट डिलीवरी के मास्टर माने जाने वाले तेजतर्रार पत्रकार आलोक झा ने रिपब्लिक भारत में अपनी सात वर्षों की शानदार पारी को विराम देते हुए अब नए सफर की शुरुआत कर दी है। खबरों के मुताबिक, आलोक झा दूरदर्शन न्यूज़ के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘Decode With Sudhir Chaudhary’ (रात 9 बजे) की टीम से जुड़ने जा रहे हैं।

बीएचयू, दिल्ली विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले आलोक झा को राजनीतिक विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। लगभग 14 वर्षों के टीवी पत्रकारिता अनुभव के साथ वे वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ सीधे काम करते हुए शो की पैकेजिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन