Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आलोक पराड़कर को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

लखनऊ। पत्रकार, कला समीक्षक तथा ‘नादरंग’ पत्रिका के संपादक आलोक पराड़कर को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2016 हेतु कला समीक्षा के लिए प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 1990 पत्रकारिता में सक्रिय आलोक पराड़कर ने वाराणसी और लखनऊ में ‘आज’, ‘हिन्दुस्तान’, ‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’ सहित कई समाचार पत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। ‘कला कलरव’ सहित उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हैं।

वे सम्पादकाचार्य बाबूराव विष्णु पराड़कर के पौत्र हैं तथा लखनऊ से प्रकाशित कला,संगीत और रंगमंच की त्रैमासिक पत्रिका ‘नादरंग’ के संपादक हैं। आलोक पराड़कर का मानना है,’नगरों में सांस्कृतिक गतिविधियां तो बहुत होती हैं लेकिन पत्र-पत्रिकाओं में सांस्कृतिक पत्रकारिता को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन